एक्सप्लोरर

जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का लैंडिंग से पहले फटा टायर, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Jaipur Flight News: जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान का टायर लैंडिंग से पहले फट गया, जिससे आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. पायलट की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया.

Jaipur to Chennai Flight Tyre Burst: पाली में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (Haribhau Bagde) के हेलीकॉप्टर (Helicopter) में ब्लास्ट के बाद कुछ ऐसी ही घटना फिर से घटी है. जयपुर से चेन्नई (Chennai) जा रहे एक विमान को आज (30 मार्च) सुबह आपात स्थिति में उतारना पड़ा, जब लैंडिंग से पहले ही उसका टायर फट गया. 

बता दें कि पायलट की सतर्कता और हवाई अड्डा अधिकारियों की तत्परता से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. लेकिन  ऐयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं राज्यपाल के हेलीकॉप्टर वाली घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ.

समय रहते मिली जानकारी
अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग से पहले ही पायलट को टायर में खराबी का अंदेशा हो गया था. उन्होंने तुरंत हवाई अड्डा प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद सभी आपातकालीन व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गईं. आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया.

जांच में सामने आई क्षति
लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई, जिसमें पहिया नंबर-2 बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया. इसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े अंदर की ओर से बाहर निकल आए थे, जिससे यह पता चला कि टायर पहले ही फट चुका था.

हालांकि इस घटना के बावजूद विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे. यात्रियों ने पायलट और हवाई अड्डा अधिकारियों की तत्परता के लिए आभार भी जताया.

घटना के बाद जांच के आदेश
घटना के बाद विमानन अधिकारियों ने टायर फटने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं. विशेषज्ञों की एक टीम इस बात की समीक्षा कर रही है कि तकनीकी खामी, रखरखाव में चूक या किसी अन्य कारण से यह घटना हुई.

यह घटना विमानन सुरक्षा के प्रति सतर्कता की आवश्यकता को दर्शाती है और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने पर जोर दिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget