एक्सप्लोरर

Income Tax Raid: मिराज ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, बाराती बनकर आई थी टीम

Rajasthan News: स्थानीय लोगों ने बताया कि नाथद्वारा मुख्य मार्ग स्थित मिराज ग्रुप के मालिक मदन पालीवाल के घर पर हलचल शुरू हो गई थी. घर के बाहर वाहन खड़े हुए थे, जिस पर बारात के पोस्टर चिपके थे.

Income Tax Raid on Miraj Group: आयकर विभाग द्वारा उदयपुर संभाग में एक हफ्ते में दूसरी बड़ी छापेमार कार्रवाई की गई है. कुछ दिन पहले गीतांजलि हॉस्पिटल वांड कॉलेज ग्रुप पर छापा मारा गया था, तो अब नाथद्वारा स्थित मिराज ग्रुप पर छापा मारा गया है. मिराज ग्रुप के राजसमन्द जिले के नाथद्वारा स्थित ऑफिस और ग्रुप के मालिक मदन पालीवाल के घर पर छापेमारी चल रहा है. सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग नंबर के वाहनों से टीमें मंगलवार सुबह 4 बजे पहुंची और सर्च शुरू कर दिया. छापेमारी की बात सामने आने पर सभी तरफ चर्चाओं का दौर चल रहा है. क्योंकि मिराज एक बड़ा ग्रुप है, जिसमें मिराज तंबाकू सहित अन्य प्रॉडक्ट बनाए जाते हैं. 

बारात के रूप में आई टीमें

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाथद्वारा मुख्य मार्ग स्थित मिराज ग्रुप के मालिक मदन पालीवाल के घर पर हलचल शुरू हो गई थी. घर के बाहर वाहन खड़े हुए थे और वाहनों पर सत्यम संग प्रियंका लिखा था. एक बार तो कोई समझ नहीं पाया, लेकिन धीरे-धीरे लोगों के सामने बात आई कि आयकर विभाग ने छापा मारा. क्योंकि कुछ टीमें घर के पास स्थित ऑफिस और फैक्ट्री में भी मौजूद थी. संभवतः किसी को शक ना हो इसलिए बारातियों जैसे वाहन लेकर टीमें पहुंची. 

हाल ही बनी विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा

नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनी है. यह प्रतिमा मदन पालीवाल द्वारा बनवाई गई है, जिनकी एक अन्य संस्था है. शिव प्रतिमा के कुछ ही दूर इनका घर और कार्यालय है. फिलहाल आयकर विभाग से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नाथद्वार सहित जयपुर, अजमेर में भी मिराज से जुड़े संस्थानों पर सर्च चल रहा है. बता दें कि बीते दिनों राजस्थान के उदयपुर और जयपुर में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी. यहा कार्रवाई जयपुर और उदयपुर के दो बिल्डरों और कारोबारी सहयोगियों के ठिकानों पर हुई थी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: पीएम मोदी और AIMIM चीफ ओवैसी पर सचिन पायलट का निशाना, कहा- 'बड़ा स्पेशल है ये फरवरी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget