एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा पुलिस को फोन पर मिली धमकी, कहा- 'लॉरेंस बिश्नोई जैसा बनूंगा'

Rajasthan News: कोटा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक कोटा पुलिस को धमकी दे रहा है और फोन कर लारेंस बिश्नोई जैसा बनने की बात कर रहा है.

Kota News: कोटा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक कोटा पुलिस को धमकी दे रहा है और फोन कर लारेंस बिश्नोई जैसा बनने की बात कर रहा है. यह युवक एक मुकदमे में वांछित चल रहा है. आरोपी ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. खुद को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi ) जैसा बनने की बात कह रहा है. इसके साथ ही नयापुरा थाना अधिकारी रमेश मीणा को धमकाते हुए कह रहा है कि मेरे ऊपर धाराएं लगा दी गई है. ऐसे में बच्चे समेत तुझे उठा लूंगा. यहां तक कि पुलिस उपाधीक्षक और नयापुरा थाना अधिकारी पर रिश्वत लेने के आरोप भी लगा रहा है.

अब कान पकड़कर माफी मांग रहा है गलती हो गई, नशे में था
पुलिस (police) को फोन पर धमकाने और अधिकारियों से गालीगलौच करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लाखन सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे पुलिस न्यायालय में पेश करेगी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपनी गलती मानी और माफी मांगी. सीआई रमेश मीणा का कहना है कि इस मामले में उसके साथ शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा. क्योंकि जब वह खुद फोन पर बातचीत कर रहा था, इस दौरान अन्य लोग उसका वीडियो बना रहे थे. 

शराब पीकर कर रहा है फोन 
नयापुरा के सीआई (CI) रमेश मीणा का कहना है कि लाखन सिंह उनके यहां मुकदमों में वांछित है. वो पूरी तरह से गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है. शराब पीकर वह हमें फोन कर रहा था. इस मामले की रिपोर्ट भी हमने रोजनामचे में डाली है. वह बार-बार कह रहा है कि 28 दिन में धारा तीन में कार्रवाई क्यों नहीं की गई. सीआई को उसने फोन किया जिसकी रिकॉर्डिंग की गई जिसमें लाखन मीणा कह रहा है कि मुझे गुंडा बनने पर पुलिस मजबूर कर रही है.

पुलिस पर लगा रहा रिश्वत लेने का आरोप
वीडियो में लाखन मीणा कह रहा है कि आपकी शिकायत धारीवाल (dhariwal) से करूंगा, वायरल वीडियो में लाखन सिंह मीणा कह रहा है कि मैंने 1 महीने पहले मुकदमा दर्ज करवाया था, जिस पर कार्रवाई नहीं हुई है. सीआई और डीएसपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नवरंग ट्रेवल्स वाले के साथ मिलकर मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया है. नवरंग ट्रेवल्स अपना मुकदमा वापस ले रहा है, उसने पूरी बात भी मुझे बता दी है. लाखन मीणा ने पुलिस पर भी रिश्वत का आरोप लगाया. लाखन मीणा कह रहा है कि मैं धरने पर बैठूंगा और तब तक आमरण अनशन करूंगा, जब तक तुम सस्पेंड नहीं हो जाते. डीएसपी और टीआई पर लाखों रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी ओर से दर्ज करवाए मामले में आरोपी पक्ष प्रहलाद गुंजल के समर्थक हैं. जिनसे यह राशि ली गई है. 

सीआई से कह रहा मेरे पर धारा लगाकर देख
लाखन मीणा वायरल वीडियों में कह रहा है कि तुम मेरा धंधा बंद करना चाहते हो लेकिन मैंने तो आज भी 50 डंपर डलवाए हैं. मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते. तुम कांग्रेस के नेताओं को मेरे बारे में जानकारी दे रहे हो. यह सब रिकॉर्डिंग मेरे पास आ गई है. डिप्टी ने मेरा नंबर ब्लैक लिस्ट किया हुआ है. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. तुम मुझे 7 महीने, 10 महीने या 1 साल जेल में रख सकते हो. उसके बाद लाखन मीणा ने यहां तक कहा कि मैं बच्चे समेत तुझे उठा लूंगा, मुझे बंद करके बताओ और धारा लगा कर देख. मुझे तो लॉरेंस बिश्नोई बनना है. मेरे भी परिवार में आईपीएस व आईएएस है, समझ गए इतना ध्यान रखना बुद्धि मत चलाओ. अब लाखन मीणा पुलिस की गिरफ्त में है और माफी मांग रह है, गलती हो गई में नशे में था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget