एक्सप्लोरर

कोटा में सोलह श्रृंगार करके ठाठ-बाट से निकली तीज माता की सवारी, 11 दिवसीय मेले का भी हुआ आगाज

Hariyali Teej 2024 in Kota: कोटा में फूलों से सजी बग्गी में सोलह श्रृंगार किए तीज माता की सवारी ठाठ-बाट के साथ निकाली गई. इसके साथ ही हाट बाजार में लगने वाला 11 दिवसीय तीज मेले का भी आगाज हो गया है.

Hariyali Teej 2024 in Rajasthan: राजस्थान के कोटा में बुधवार (7 अगस्त) को उमरावमल पुरोहित सभागार से तीज माता की सवारी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभयात्रा में खास फूलों से सजी बग्गी में सोलह श्रृंगार किए तीज माता की सवारी ठाठ-बाट के साथ पारंपरिक मार्ग से निकली. इसके साथ ही श्रावणी तीज मेला आयोजन समिति के देखरेख में 57वें तीज मेले का आगाज हुआ. 

दरअसल,  जब इस मेले की शुरूआत हुई तो भरवा परिवार की ओर से तीज माता की सवारी ठेले पर निकाली गई थी, साइकिल पर माइक लगाया गया और लोक गीत गाए गए थे. ऐसे में तब कहां पता था कि यह शुरूआत एक दिन भव्य रूप ले लेगी और आज कोटा ही नहीं, बल्कि हाड़ौती संभाग और दूर-दराज से लोग भी यहां आएंगे.

मेला सह संयोजक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि इस अवसर पर तीज माता का पूजन कर शोभायात्रा को रवाना किया गया. शोभायात्रा कोटा जंक्शन से प्रारंभ होकर शीतला माता चौक, रानीजी की धर्मशाला होते हुए भीममंडी थाने के सामने से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची. यहां पर तीज माता की भव्य महाआरती की गई. इसके बाद शोभायात्रा भरावा सदन पहुंची, जहां विश्राम हुआ. शोभायात्रा में फेमस जैमिनी बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी.

लोक कलाकारों ने बांधा समां
इस दौरान कई जगहों से आए लोक कलाकारों द्वारा अलगोजा, कच्छी घोड़ी, भवई नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं. शोभायात्रा में तीज माता की सवारी के साथ-साथ शिव पार्वती और राधा कृष्ण की झांकी भी सजाई गई थी. परंपरागत परिधान लहरिया में सजी संवरी महिलाएं भी शामिल हुई. शोभयात्रा के रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए. 

मेले के संस्थापक नंदकिशोर भरावा और भंवरलाल भरावा को श्रद्धा सुमन समर्पित किए गए. समिति द्वारा शोभायात्रा मार्ग में 57 किलो घेवर का प्रसाद वितरण किया गया. शोभायात्रा की रवानगी से पहले उमरावमल पुरोहित सभागार में लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. लोक कलाकार गजानन मस्ताना एंड पार्टी ने तेजाजी गायन के साथ कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी.  
 
तीज मेले का हुआ आगाज
शोभायात्रा के साथ ही स्टेशन स्थित हाट बाजार में लगने वाला 11 दिवसीय तीज मेले का भी आगाज हो गया है. मेले में 11 दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मेले में दूर-दराज से व्यापारी पहुंच चुके हैं. पहले दिन चकरी, झूले, खिलौने की दुकानें, चाट पकौड़े के स्टॉल पर खासी भीड़ दिखी.

ये भी पढ़ें-

'ये दुर्भाग्यपूर्ण है, हम उम्मीद करते हैं कि...', विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर बोले सचिन पायलट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget