एक्सप्लोरर

Happy Dussehra 2023: कोटा का अनोखा दशहरा, यहां रावण के पुतले को पत्थर से मारते हैं लोग

Happy Dussehra 2023: कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेला का आगाज हो चुका है और रावण अपने कुनबे के साथ मैदान में आकर डट चुका है. ऐसे में लोग रावण के पुतले को कंकड़ मारने की प्रथा को निभा रहे हैं.

Happy Dussehra 2023: भारत विविधताओं से भरा देश है, यहां लोगों, परंपराओं और संस्कृतियों में विविधताओं की झलक साफ दिखाई देती है. ऐसे में त्योहारों में विविधता होना भी लाजमी है. दशहरे का पर्व भी भारत के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है. ऐसा ही अनोखा तरीका रावण दहन का राजस्थान के कोटा में भी दिखाई देता है. यहां के रावण को आग के हवाले करने से पहले कंकड़ और पत्थर से मारा जाता है. 

राजस्थान के कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेला का आगाज हो चुका है और रावण भी अपने कुनबे के साथ मैदान में आकर डट चुका है. इस बार रावण की लंबाई 75 फुट है और उसके साथ में खड़े मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी 50-50 फुट ऊंचे हैं. पुतले बनकर तैयार हैं तो लोग भी उन्हें देखने वहां पहुंचने लगे हैं. लोग रावण के पुतलों को कंकड़ और पत्थर भी मारने लगे हैं.

दहन से पहले क्यों मारते हैं रावण को पत्थर?

मंगलवार को दशहरे के मौके पर सुबह-सुबह ही यहां लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है और दूर दराज के गांवों से लोग कोटा पहुंच रहे हैं और रावण को देखने के साथ ही उसके ऊपर पत्थर मारने की अपनी परंपरा को निभा रहे है. ऐसा माना जाता है कि रावण को पत्थर मारने से पूरे साल बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है. दिनभर रावण को पत्थर मारने के बाद शाम को लक्ष्मी नारायण की सवारी गढ़ पैलेस से निकलकर रावण स्थल पर पहुंचती है. जहां पर राज परिवार के इज्यराज सिंह, रावण की नाभि में तीर मार कर इस परंपरा को निभाएंगे और इसके साथ ही रावण के पुतले का दहन किया जाएगा.

इस अनोखी परंपरा के बाद रावण दहन भी काफी गर्मजोशी से किया जाता है. हालांकि इस बार पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए ग्रीन रंगीन आतिशबाजी लगाई गई है और यह नजारा भी यहां पर बेहद ही आकर्षक रहने वाला है. शाम के समय लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे और इस रावण के अहंकार का अंत होते देखेंगे. इसके साथ ही मेला शुरू हो जाएगा जो दीपावली के एक दिन पहले तक चलेगा. 

Happy Dussehra 2023: कोटा में रावण को पैरों से रौंदा जाता है फिर उस मिट्टी पर होती है कुश्ती, क्या है दशहरा मनाने की अनोखी परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget