एक्सप्लोरर

Rajasthan: गोगामेड़ी मेले में जाने वालों के लिए बड़ी राहत, रेलवे चलायेगा तीन स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Rajasthan News: रेलवे के फैसले का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि गोगामेड़ी मेले में जाने वालों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने से बड़ी राहत मिलेगी.

Gogamedi Fair 2024: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी एक गांव है. गोगामेड़ी में भाद्रपद माह (Bhadrapad Month) के कृष्णपक्ष की नवमी को गोगाजी देवता का मेला लगता है. मेले में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार से लाखों श्रद्धालु आते हैं. ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत दी है. रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. बता दें कि गोगामेड़ी मेले में सभी धर्मों के लोग शिरकत करते हैं. ये मेला 19 अगस्त से जारी है जो 18 सिंतबर तक रहेगा.

गोगादेव गुरुभक्त, वीर योद्धा, प्रतापी राजा और गुरु गोरखनाथ के परमशिष्य थे. उनकी याद में गोगामेड़ी मेला लगता है. मान्यता के अनुसार गुरु गोरखनाथ ने गोगामेड़ी गांव में 12 वर्ष तपस्या की थी. मेला स्पेशन ट्रेन चलाने के फैसले श्द्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी. श्रद्धालुओं ने रेलवे के फैसले पर काफी खुशी जताई है. 

रेवाड़ी -सादुलपुर-रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04723, रेवाड़ी-सादुलपुर-रेवाड़ी मेला स्पेशल 27, 28, 30 अगस्त को  (03 ट्रिप) को रेवाड़ी से 10.50 बजे प्रस्थान कर 13.10 बजे सादुलपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04724, सादुलपुर-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 27, 28 और 30 (03 ट्रिप) को सादुलपुर से 14.10 बजे प्रस्थान कर 17.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. 

रेवाड़ी -गोगामेड़ी -रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04732, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 28 से 31 अगस्त  (04 ट्रिप) तक रेवाड़ी से 01.45 बजे प्रस्थान कर 07.40 बजे गोगामेड़ू पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04729, गोगामेड़ी -रेवाड़ी मेला स्पेशल 28 से 31 (04 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से 08.10 बजे प्रस्थान कर 13.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. मेला स्पेशल ट्रेन सादुलपुर स्टेशन पर ठहरेगी.

रेवाड़ी -गोगामेड़ी -रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04726, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 28 से 30 अगस्त  (03 ट्रिप) तक रेवाड़ी से 14.50 बजे प्रस्थान कर 19.40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04725, गोगामेड़ी -रेवाड़ी मेला स्पेशल 28 से 30 अगस्त  (03 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से 20.20 बजे प्रस्थान कर 00.40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. मेला स्पेशल ट्रेन सादुलपुर स्टेशन पर भी ठहरेगी. 

ये भी पढ़ें-

भीलवाड़ा में मंदिर के बाहर गोवंश की पूंछ मिलने से भारी तनाव, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget