एक्सप्लोरर

Watch: हनुमानगढ़ में टक्कर लगने के बाद कार में फंसा ऊंट, वीडियो देख हैरान हुए लोग

Hanumangarh Viral Video: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखने के बाद तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले में शनिवार की रात को एक कार ने ऊंट को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद ऊंट उछलकर कार में फंस गया. कार में फंसे ऊंट को निकालने में ग्रामीणों की मदद ली गयी. भूकरका गांव के रावतसर मार्ग पर बीती रात सड़क दुर्घटना हो गयी. अंधेरा होने की वजह से कार सवार ने ऊंट को टक्कर मार दी. ऊंट शीशा तोड़कर कार के अंदर फंस गया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर रेगिस्तान का जहाज कार में कैसे फंस गया. सोशल यूजर्स की तरफ से जमकर प्रतिक्रिया दी जा रही है. कार में ऊंट के फंसे होने की जानकारी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. करीब आधे घंटे तक ऊंट कार में फंसा रहा. हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से ऊंट को बाहर निकाल लिया गया. गनीमत रही कि कार चालक के साथ अनहोनी नहीं हुई. कार से टक्कर लगने के कारण ऊंट को चोट पहुंची है.

कार के विंड शील्ड में फंसा ऊंट

पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया. डॉक्टरों ने घायल ऊंट का इलाज किया. भूकरका गांव के रावतसर मार्ग पर दुकान चलाने वाले लोकेश ने बताया कि रात करीब 9 बजे एक कार नोहर कस्बे की तरफ आ रही थी. रास्ते में कार सवार के सामने अचानक ऊंट आ गया.

तेज रफ्तार कार की लाइट ऊंट की आंखों पर पड़ी. आंखों पर रोशनी पड़ने से ऊंट बिदक गया. ऊंट कार से टकराने के बाद शीशा तोड़ते हुए अंदर फंस गया. गनीमत रही कि कार ड्राइवर टक्कर के बाद गेट खोलकर बाहर कूद गया. ड्राइवर की पिछली सीट खाली थी. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. कार ड्राइवर की पहचान भगवान गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई है. 

जनसुनवाई में अधिकारियों पर भड़के मंत्री मदन दिलावर, कहा- लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget