एक्सप्लोरर

क्या इंडिया गठबंधन में रहेंगे हनुमान बेनीवाल या छोड़ेंगे साथ? अब कांग्रेस की तरफ से आया साफ जवाब

Hanuman Beniwal News: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के नागौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बीजेपी उम्मीदवार को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की. आरएलपी अभी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.

Lok Sabha Elections Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल की नाराजगी की खबरों का कांग्रेस ने खंडन किया है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने साफ तौर से दावा करते हुए कहा है कि मेरी उनसे बात हुई है और सब ठीक है. दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद 5 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी जिसमें हनुमान बेनीवाल को नहीं बुलाया गया था, जिसके बाद वो नाराज हो गए थे. 

आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के नागौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बीजेपी उम्मीदवार को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की थी. उनकी पार्टी आरएलपी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें और उनकी पार्टी को नजरअंदाज किया जा रहा है.

क्या इंडिया गठबंधन में रहेंगे हनुमान बेनीवाल?

नागौर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार (7 जून) को कहा, ''आरएलपी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है लेकिन अलायंस की बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है.'' हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वो बीजेपी के साथ नहीं जा रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी और कांग्रेस को मजबूती देने के लिए काम किया. अगर अगली बैठक में भी हमें नहीं बुलाया जाता है तो भी हम एनडीए में शामिल नहीं होंगे. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वो एनडीए की बैठक में शामिल हो सकते हैं.

राजस्थान में इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सीटों का भारी नुकसान हुआ है. बीजेपी ने इस बार 14 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं इंडिया गठबंधन को 11 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस को 8 सीटों पर जबकि इंडिया अलायंस के दूसरे सहयोगियों को तीन सीटों पर जीत मिली. पिछले चुनाव में बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली थी.

बता दें कि हनुमान बेनीवाल पहले एनडीए का ही हिस्सा रहे हैं. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वो एनडीए से अलग होकर कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने थे. उन्होंने नागौर लोकसभा सीट इस बार बीजेपी उम्मीदवार ज्योति मिर्धा को हराया.

ये भी पढ़ें:

'BJP की सीटें अन्य दलों से कई ज्यादा... 5 साल आराम से चलेगी सरकार', वासुदेव देवनानी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget