एक्सप्लोरर

कोटा से 200 और बूंदी से 56 लोग करेंगे हज, शांति धारीवाल बोले- 'सरकार बदलते ही...'

Hajj 2024: हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इसमें कोटा-बूंदी से 256 यात्रियों ने भाग लिया, जिन्हें हज की परिस्थितियों, परेशानियों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी .

Hajj Yatra 2024: सऊदी अरब में हज करने के लिए हज यात्रियों की ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं. इस बीच हज यात्रा को लेकर राजस्थान के पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा हज यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन एवं ट्रेनिंग कैंप बूंदी रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया. इस कैंप में कोटा और बूंदी से हज पर जाने वाले 256 हज यात्री शामिल हुए जिन्हें हज पर जाने के दौरान वहां की परिस्थितियों से अवगत कराया गया और वहां आने वाली परेशानी, वहां का सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी एक्सपर्ट द्वारा दी गई. 

उप महापौर कोटा उत्तर एवं स्टेट हज कमेटी के सदस्य सोनू कुरैशी ने बताया कि  कोटा से 200 हज यात्री और बूंदी से 56 यानी कुल 256 हज पर लोग जाएंगे और अपने सपनों को साकार करेंगे. उन्होंने कहा कि हर मुस्लिम का एक ही सपना होता है कि वह किसी भी सूरत में हज पर जाए और परवर दिगार के सामने सिर झुकाए. वैक्सीनेशन व ट्रेनिंग कैंप के दौरान एक्सपर्ट कई अहम जानकारियां दी साथ ही वैक्सीनेशन कैंप में वैक्सीन के साथ ही अन्य मेडिकल जानकारी भी उपलब्ध कराई गई और हज यात्री का चेकअप भी किया गया.  

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार बदलते ही हज यात्रा भी महंगी हो गई, पहले के मुकाबले एक लाख रुपए अब हज यात्रा में अधिक वहन करने पड़ रहे हैं. पहले 600 लोग हज पर गए थे और इस बार 256 लोग जा रहे हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए, यह देश सभी धर्म संप्रदाय का है, सभी को बराबर हक है.

'किस्मत वालों को मिलता है हज जाने का मौका'
उन्होंने कहा कि हज के अरकान पूरे करने के बाद हज यात्री के नाम के आगे हाजी लग जाता है, इस मुकद्दस सफर पर जाने का मौका किस्मत वालों को मिलता है. उन्होंने सभी को हज यात्रा के दौरान देश में सुख समृद्धि और खुशहाली की दुआ करने की अपील की.

शहर काजी जुबेर अहमद ने कहा कि हज पर जाने वाला व्यक्ति वहां पर किन व्यवस्था के तहत जाएगा और वहां पर उसे जो परेशानियां आती है जो वहां का सिस्टम है जो पूर्व में गए हुए हाजी हैं वह उन्हें यहां पर ट्रेनिंग के माध्यम से समझते हैं. जो भी वहां का सिस्टम है उसके तहत यहां जानकारी दी जाती है ताकि पहली बार हज पर जाने वाले हज यात्री को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए.

'समाज के लिए मार्गदर्शक होता है हाजी'
कोटा उत्तर के पूर्व विधायक व कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि हर मुसलमान का सपना होता है कि वह एक बार जरूर हज की यात्रा पर जाए और अल्लाह के उसे पवित्र जगह पर अपना सिर झुकाए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी. मुस्लिम समाज के हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह हज पर जाए. उन्होंने कहा कि हज का अर्थ है कि में अल्लाह के समक्ष हाजिर हूं, इसके पीछे लॉजिक है कि वहां झुकने से मन के विकार, अहंकार समाप्त होते हैं, सदकर्म की और वह बढ़ता है.

उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का एक ही रास्ता होता है वह नेकी का रास्ता है. गुंजल ने कहा कि हज करने के बाद व्यक्ति समाज के लिए आइडल बनता है, समाज उससे प्रेरित होता है और वह सद्कर्म की और बढ़ेगा और समाज उसे देखकर सही राह पर चलता है.

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: नीट परीक्षा से पहले छात्र ने लगाया मौत के गले, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget