एक्सप्लोरर

'हमने आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया, चीन के पटाखे भी हवा में फोड़ दिए', राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

Jodhpur News: जोधपुर दौरे पर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पाकिस्तान की जासूसी मामले को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक बताया. ऑपरेशन सिंदूर पर भी गवर्नर ने बड़ा बयान दिया है.

Rajasthan News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया. इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पूर्व मंत्री के पीए की जासूसी मामले पर कहा, "देखो मैं सोचता हूं कि पीए हो या भाई हो, अगर काेई अपराध करता है ताे उसे सज़ा मिलनी चाहिए."

उन्होंने इसे सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक बताया और कहा कि इतनी देर तक जानकारी न मिलना इंटेलिजेंस की विफलता है. देशद्रोहियों को कठोर दंड मिलना चाहिए और ऑपरेशन सिंदूर के तहत अब सच तक पहुंचने की कोशिश हो रही है.

'हमने आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया'

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर कहा कि पहली बार ऐसा हुआ, जिसने देशवासियों के दिल को छू लिया. हमारे देश में महिला का अपमान देश कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता. यह महिला सम्मान के लिए था, जैसे महाभारत और लंका दहन भी नारी सम्मान से जुड़ा था.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने महिलाओं के सामने उनके पति की हत्या की, जिससे देशभर में आक्रोश फैला और सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पहले ही दिन 9 ठिकानों पर 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया.

'चीन के पटाखे हमने हवा में फोड़ दिए'

उन्होंने ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया ने भारत की सेना की तैयारी और अचूक निशाने देख लिए. पाकिस्तान ने ड्रोन, मिसाइल और चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया, लेकिन हमारी सेना ने सभी हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. उन्हें मिली छूट का सेना ने पूरी तरह सदुपयोग किया. जिस राज्य में वे हैं, वहां 533 किमी लंबा बॉर्डर है और हर जिला दुश्मन के निशाने पर था, लेकिन सेना ने सभी हमलों को नाकाम किया.

दुश्मन के सारे के सारे मिसाइल्स और ड्रोन को आसमान में ही उड़ा दिया, उन्होंने कहा कि युद्ध में थोड़ा बहुत नुकसान तो होता है, लेकिन देश ने मजबूती से जवाब दिया.

दुनिया को हमने संदेश दिया है

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि अगर हमारी सेना को थोड़ा और समय मिलता, तो पाकिस्तान पूरी तरह धराशायी हो जाता. फिर भी सेना ने जो किया, उसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ. हमारी सेना ने केवल आतंकवादियों को निशाना बनाया, किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया—यही हमारे मानवीय मूल्यों का प्रतीक है. दुनिया अब जान चुकी है कि यह 1962 का नहीं, बल्कि 2025 का मोदी का भारत है.

चीन के हथियार भी हवा में उड़ा दिए गए, जिससे अब वह भी सतर्क हो गया है. यह ऑपरेशन सेना की क्षमता और भारत की ताकत का संदेश पूरी दुनिया को दे गया. उन्होंने सेना और प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी दिया.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget