एक्सप्लोरर

Government Job: राजस्थान में संविदा पर मिल रही है यह सरकारी नौकरी, आवेदन करने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं

Rajasthan Pashu Mitra Yojana: पशुमित्र पशुपालन विभाग की विभिन्न सुविधाओं को पशुपालकों के द्वार पर उपलब्ध करवाएंगे. इसके साथ ही वो विभाग की विभिन्न योजनाओं से भी जागरूक करेंगे.

Government Job in Rajasthan: राज्य में बेरोजगारी पर निरंतर प्रहार कर रोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में त्वरित काम किया जा रहा है. प्रदेश में पशुपालन रोजगार एवं आय में (Rajasthan Pashu Mitra Yojana) वृद्धि के अवसर उपलब्ध करवाने वाला क्षेत्र बनकर उभर रहा है. इसी के मद्देनजर पशुपालकों को बेहतर सुविधा के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है. पशुपालन विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के तहत पशुपालकों को डोर स्टेप पर पशुपालन विभाग की विभिन्न सुविधाओं यथा टैगिंग, टीकाकरण, बीमा, पशुओं के नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण आदि से लाभान्वित करवाने के उद्देश्य से प्रदेश में पशुमित्र योजना की घोषणा की गई थी.

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में पशुमित्र पशुपालन विभाग की विभिन्न सुविधाओं को पशुपालकों के द्वार पर उपलब्ध करवाएंगे. इसके साथ ही वो विभाग की विभिन्न योजनाओं से भी जागरूक करेंगे. इससे प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में आय के संसाधनों में भी वृद्धि होगी और उन्नत नस्लीय पशुपालन की राह आसान होगी. 

योजना पूर्णतः स्वरोजगार के लिए 

कुणाल ने बताया कि योजना के तहत 5000 बेरोजगार युवा प्रशिक्षित पशुधन सहायक/पशु चिकित्सकों को कार्य निष्पादन अनुसार निर्धारित मानदेय परिलाभ पर पशुमित्र के लिए आवेदन मांगे गए हैं. उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्णतः स्वरोजगार के लिए है,इसलिए युवा पशुमित्र से यह अपेक्षित रहेगा कि पूर्ण सेवा भाव के साथ पशुपालकों के हितों के लिए किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पशुपालन राज्य की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है.इसलिए राज्य में अन्य वर्गों के साथ पशुपालकों के हितों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है.

पशुमित्र करेंगे ये महत्वपूर्ण काम 

अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर नवीन मिश्रा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पशुमित्र (पशुचिकित्सक/ पशुधन सहायक) विभागीय गतिविधियां जैसे पशुओं की टैगिंग, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण, टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन संबंधी समस्याओं का समाधान,पशु बीमा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करना,रोग-प्रकोप/आकस्मिक स्थिति में पशु चिकित्सा कार्य में सहयोग के साथ समय-समय पर विभागीय उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में काम करेंगे.उन्होंने बताया कि पशुमित्र योजना अंतर्गत आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए पशुपालन विभाग की वेबसाइट http://animalhusbandry.rajasthan.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Watch: जयपुर में जून का जोरदार स्वागत, सुबह हुई झमाझम बारिश, राजस्थान में बरसात ने मई में तोड़ा यह रिकॉर्ड

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget