एक्सप्लोरर

Rajasthan: वसुंधरा राजे पर CM गहलोत के बयान से भड़के गजेंद्र सिंह शेखावत, पूछा- 'कैसे मदद मिली ये...'

Ashok Gehlot on Vasundhara Raje: अशोक गहलोत ने कहा था कि वसुंधरा राजे की मदद से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिरने से बच गई थी. उनके इस बयान के बाद से बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री पर हमलावर है.

Gajendra Singh Shekhawat on Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार शाम कुछ ऐसे बयान दिए, जिनकी वजह से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं. विधानसभा चुनाव से पहले सीएम गहलोत के इस बयान ने पॉलिटिकल पारा हाई कर दिया है. दरअसल, सीएम गहलोत ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का बड़ा आरोप लगाते हुए सचिन पायलट गुट के नेताओं को निशाने पर लिया था. वहीं, वसुंधरा राजे को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. अब बीजेपी नेता लगातार उनपर हमलावर हैं.

वसुंधरा राजे को लेकर अशोक गहलोत के बयान पर भड़के गजेंद्र शेखावत
दरअसल, साल 2020 में राजस्थान में आए राजनीतिक संकट पर अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसपर गजेंद्र सिंह शेखावत नाराज दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने राजनीतिक विरोधियों को संदेश देने के लिये गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है. अशोक गहलोत ने दावा किया था कि उस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायक बगावत करने वाले थे और षड्यंत्र के तहत सरकार गिराने जा रहे थे, लेकिन बीजेपी नेता वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने समर्थन देने से मना कर दिया था. 

हालांकि, गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी कहा कि अशोक गहलोत को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि उन्हें कब और कैसे 'मदद' की गई है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वसुंधरा राजे बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं और दो बार की मुख्यमंत्री भी हैं. इतना ही नहीं राजे दो बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. अशोक गहलोत ने अपने फायदे के लिए ये बयान दिया है.

मालूम हो, धौलपुर में अशोक गहलोत ने बड़ा दिया था कि वसुंधरा राजे समेत तीन विधायकों की वजह से कांग्रेस सरकार गिरने से बच गई थी. अशोक गहलोत का कहना था कि जब वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब वसुंधरा राजे ने उन्हें यह जानकारी दी थी कि कांग्रेस की सरकार गिरने वाली है. यह मालूम होने के बाद इसपर काम किया गया और सरकार बचाई जा सकी. गौरतलब है कि अशोक गहलोत के इस बयान पर वसुंधरा राजे बेहद खफा हो गईं और सीएम गहलोत पर जमकर बरसीं. रविवार रात को ही पूर्व सीएम राजे ने बयान जारी करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने उनका जितना अपमान किया है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि विधायकों की खरीद-फरोख्त करना बीजेपी के सिद्धांतों के खिलाफ है. 

'विधायकों के साथ अगर अन्याय हुआ तो रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं?'

इसी बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के संगीन आरोपों पर भी अशोक गहलोत पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'मैं तो ये कई बार उदाहरण के साथ कह चुका हूं कि सास-बहू के झगड़े में पड़ोसी का नाम घसीट कर अपने घर की इज्जत बचाना कोई नई चीज नहीं है. अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए अशोक गहलोत ने बहुत सारे बयान दिए थे कि ये जो 19 विधायक हैं (जो मानेसर गए थे), उन्हें बीजेपी की तरफ से बहलाया-फुसलाया गया है. करोड़ों रुपये दिए गए हैं. मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं, बाउंसर बैठा दिए गए हैं. इनको परिवार वालों से मिलने नहीं दिया जा रहा... आदि'

गजेंद्र शेखावत ने कहा कि ये विधायक कोई छोटे बच्चे तो नहीं थे कि वापस घर आने के बाद केस दर्ज नहीं करा पाते. अगर उनके साथ किसी तरह का अन्याय या उत्पीड़न हुआ होता, तो वे शिकायत करते. उल्टा गहलोत जी उनके साथ कॉफी पी रहे थे बातें कर रहे थे. कइयों को कैबिनेट में मंत्री बना दिया. अगर आपको कोई संदेह है तो आपके सामने रास्ता खुला है. आप तय करिए और अगर आपकी एजेंसियां इसकी जांच करने में सक्षम नहीं हैं तो मामला सीबीआई को सौंपिये.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: अमित शाह तो बहाना हैं, निशाने पर कोई और? वसुंधरा राजे ने भी दिखाए तेवर, जानें सियासी मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget