एक्सप्लोरर

Udaipur: उदयपुर में जुटे G-20 के 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 10 देशों के प्रतिनिधि, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

G-20 Meeting in Udaipur: कार्यशाला में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के वित्तपोषण के लिए मौजूदा परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही एसडीजी के लिए ज्यादा वित्त जुटाने के लिए भी चर्चा हुई.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में आयोजित जी 20 टिकाऊ वित्त कार्य समूह की बैठक के दूसरे दिन बुधवार को टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDG) के लिए फाइनेंसिंग को सक्षम बनाने चर्चा हुई. इस कार्यशाला में जी-20 (G 20) के सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया. कार्यशाला में कई प्रतिनिधि वर्चुअल रूप से भी शामिल हुए. 

इस कार्यशाला में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDG) के वित्तपोषण के लिए मौजूदा परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ एसडीजी के लिए अधिक से अधिक वित्त जुटाने की नई कार्यप्रणालियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करने हेतु तीन सत्र आयोजित किए गए. 

इन विषयों पर हुई चर्चा

कार्यशाला के प्रथम सत्र का विषय चुनिंदा एसडीजी के फाइनेंस को सक्षम बनाने के लिए विश्लेषणात्मक रूपरेखा विकसित करना था. इसका संचालन वित्त और संधारणीय संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. मा जून ने किया. दूसरे सत्र का शीर्षक वित्तीय उपकरणों का सामाजिक प्रभाव था, जिसका संचालन यूरोपीय निवेश बैंक के मुख्य और टिकाऊ वित्त सलाहकार ईलाक्रेवी ने किया. तीसरे सत्र का शीर्षक प्रकृति आधारित वित्तीय सूचना पर जानकारी प्राप्त करना और आंकडें तैयार करना था. इस सत्र का संचालन जैव विविधता वित्त पहल की वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार एनाबेले त्रिनिदाद ने किया. 

कार्यक्रम में इन्होंने लिया हिस्सा

इस कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों, कंपनियों के संस्थापक और सीईओ, शिक्षाविदों के साथ-साथ नीति निर्माताओं और बैंक से जुड़े पेशेवरों को सूचीबद्ध किया गया. कार्यशाला में सामाजिक एसडीजी हेतु वित्तपोषण का सारणीयन करने के लिए एक उपकरण के रूप में सामाजिक प्रभाव निवेश के उपयोग और भविष्य में प्रकृति आधारित वित्तीय सूचना में सुधार के उपायों पर सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और शिक्षाविदों सहित हितधारकों की विस्तृत श्रृंखला में संबंधित विचारों और अनुभवों को प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर उम्मीद जताई गई कि इसके परिणामस्वरूप जी 20 सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा और एसडीजी को प्राप्त करने के लिए कार्रवाई हेतु नीति और अन्य संस्तुतियां बनाने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान पुलिस को मिले 35 नए RPS अफसर, दीक्षांत परेड का CM अशोक गहलोत ने किया निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget