एक्सप्लोरर

Rajasthan: अशोक गहलोत मोटर साइकिल बेचकर लड़े थे पहला चुनाव, मुख्यमंत्री के तौर पर पूरा करेंगे तीसरा कार्यकाल

Ashok Gehlot Birthday: अशोक गहलोत 5 बार विधायक रह चुके हैं. पांच बार लोक सभा सांसद भी रह चुके हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर वो अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने वाले हैं

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीएम गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को राजस्थान के जोधपुर शहर के महामंदिर क्षेत्र के एक साधारण से परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत है जो की पेशे से एक जादूगर थे. अशोक गहलोत अपने जीतोड़ मेहनत से प्रदेश और देश की राजनीति में अपना अलग और खास स्थान बनाये हैं. गहलोत 50 साल के राजनीतिक जीवन में जो मुकाम हासिल किये हैं वो अपने आप में बाकी नेताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. सीएम अशोक गहलोत छात्र जीवन से ही महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर समाज सेवा से जुट गए थे. इंदिरा गांधी के कहने पर गहलोत कांग्रेस में आए और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

पहला चुनाव हारे थे गहलोत

छात्र राजनीति में आने के बाद सीएम अशोक गहलोत राजस्थान एनएसयूआई के पहले अध्यक्ष बने और उन्होंने अपनी बाइक पर घूम घूम कर छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ने का काम किया. यह वह दौर था जब देश में आपातकाल के हालात थे, और इसी दौरान कांग्रेस ने अशोक गहलोत को पहली बार जोधपुर के सरदारपुरा से विधानसभा का टिकट दिया था. लेकिन वह अपना पहला चुनाव हार गए थे. कहा जाता है कि गहलोत अपना पहला विधानसभा चुनाव अपनी मोटरसाइकिल बेचकर कर लड़े थे. बता दें की आज अशोक गहलोत मुख्यमंत्री के तौर पर ये तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं.

इंदिरा गांधी ने अशोक गहलोत पर दिखाया था विश्वास
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अशोक गहलोत की कार्यशैली से इतना ज्यादा प्रभावित थीं कि उन्होंने विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें 1980 में जोधपुर से लोकसभा का टिकट दिया। गहलोत को करीब से जानने वाले बताते हैं कि तब भी अशोक गहलोत ने अपने एक करीबी मित्र की मोटरसाइकिल पर घूम घूम कर पूरे जोधपुर शहर में प्रचार किए थे. पहली बार अशोक गहलोत ने बड़े अंतर से लोकसभा का चुनाव जीतकर राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया था और इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत की दिल्ली के संसद भवन में एंट्री हुई थी. 

विधानसभा चुनाव कब-कब जीते?

गहलोत ने 8 साल बाद 1998 में राजस्थान की राजनीति में कदम रखा और सरदारपुरा सीट से विधानसभा चुनाव जीते. इसी चुनाव में अशोक गहलोत को पहली बार मुख्यमंत्री बनाया गया था. मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए गहलोत ने पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था.
2003 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी के महेंद्र झाबक को 24000 वोटों से हराया इस बार बीजेपी की सरकार बनी थी.
2008 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी के राजेंद्र गहलोत को 16 हजार वोट से हराया और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने.
2013 में अशोक गहलोत ने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को 18000 वोटों से हराया बीजेपी की सरकार बनी.
2018 में अशोक गहलोत ने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को 48000 वोटों से हराया और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने.

लोकसभा चुनाव कब-कब जीते?

1980 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते.
1985 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते.
1990 में जसवंत सिंह बिश्नोई से अशोक गहलोत हारे.
1991 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते.
1996 मे अशोक गहलोत ने जसवंत सिंह को हराया.
1998 में मध्यवर्ती चुनाव में अशोक गहलोत ने बड़ी जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें - Rajasthan Politics: AAP अध्यक्ष ने गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना- 'गलत नीतियों की वजह से हर वर्ग सड़क पर...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget