एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के बीच बड़ी खबर, जैसलमेर में प्रशासन ने लिया ये अहम फैसला

India Pakistan Attack: पाकिस्तान द्वारा गुरुवार रात से जैसलमेर को दहलाने की कई कोशिशें भारत नाकाम कर चुका है. इस बीच स्थानीय प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को लेकर अहम फैसला लिया है.

Jaisalmer News: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए राजस्थान में पाकिस्तान से सटे जैसलमेर में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. पहलगाम में पाकिस्तान की ओर से धर्म पूछ-पूछकर 26 लोगों की जान ले ली गई थी. इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के अंदर घुसकर कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष जारी है. 

पाकिस्तान से सटे जैसलमेर में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 30 मिसाइलों को भारत ने नाकाम कर दिया. भारत ने अब तक पाकिस्तान के अटैक की हर कोशिश को नाकाम किया है. हालांकि जैसलमेर पर पाकिस्तान की नजर को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गया है. स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. 

जैसलमेर में पटाखों पर पूर्ण पाबंदी

पाकिस्तान से तनाव के बीच जैसलमेर में प्रशासन ने पटाखों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में पटाखों की दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान पटाखे फोड़ने, बेचने और खरीदने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. मतलब फिलहाल पटाखे जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. बता दें कि शुक्रवार सुबह जैसलमेर में बम जैसी वस्तु मिली है. 

किशनघाट इलाके में बम जैसी वस्तु मिली 

राजस्थान के जैसलमेर के किशनघाट इलाके में शुक्रवार की सुबह बम जैसी वस्तु मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वायुसेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस के अनुसार, यह वस्तु कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशनघाट के सामने स्थित जोगियों की बस्ती में एक नर्सरी के पास पड़ी दिखी. कोतवाली थाने के थानाधिकारी प्रेम दान ने बताया कि यह बम जैसी वस्तु लग रही है और सेना के विशेषज्ञ इसे निष्क्रिय करने के लिए किशनघाट जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में हमले की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम, MLA रवींद्र सिंह भाटी ने लोगों से की ये खास अपील

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget