एक्सप्लोरर

Bharatpur: 50 साल के शख्स ने चलती गाड़ी में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ किया रेप, गिरफ्तार

भरतपुर पुलिस ने दो बेटियों के पिता को गिरफ्तार किया है, जिसपर पांच साल की बच्ची के साथ रेप का आरोप है. बच्ची रोती रही, खून से उसके कपड़े सन गए लेकिन उसने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाना इलाके में दो बेटियों के पिता एक 50 साल के व्यक्ति ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की मेडिकल जांच कराई है.साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

चलती गाड़ी में किया मासूम से रेप 

उद्योग नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के पास अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया था. आरोपी चौपहिया वाहन से गांव में आरओ का पानी सप्लाई करता है. आरोपी का भाई का एक मैरिजहोम का संचालन करता है. उसी मैरिज होम में अन्नकूट का आयोजन किया गया था. आरोपी अपने परिजनों के लेकर  अन्नकूट प्रसादी खाने गया था. वहां गांव के कुछ बच्चे भी गए थे. उन बच्चों में मासूम पीड़िता और उसका एक भाई भी था. अन्नकूट खाने के बाद लौटते समय आरोपी ने मासूम को पीछे से बुलाकर आगे केबिन में अपनी गोदी में शॉल से ढंक कर बैठा लिया और उसके साथ चलती गाड़ी में रेप की घटना को अंजाम दिया. 

बच्ची के पिता ने कराया मामला दर्ज 

मासूम बालिका के पिता ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि मंगलवार को गांव के पास एक मैरिज होम में अन्नकूट का आयोजन किया गया था. उस आयोजन में गांव में आरओ का पानी सप्लाई करने वाला 50 वर्षीय अभयराज अपने चौपहिया वाहन से अपने परिजनों को लेकर अन्नकूट खाने गया था . उसकी गाड़ी में गांव के कुछ बच्चे भी बैठ कर चले गए थे जिनमे मेरी 5 वर्षीया बेटी और 10 वर्षीय बेटा भी गया था. लौटते समय आरोपी अभयराज ने मेरी बेटी को वाहन में आगे केबिन में अपनी गोदी में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब बच्ची रोने लगी तो उसका भाई पीछे से शीशे में होकर देख रहा था. बच्ची रोते हुए घर पहुंची और उसे घटना के बारे में बताया. परिजनों ने कपड़े उतार कर देखा तो खून से सने मिले. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना उद्योग नगर थाने को दी.

क्या कहना है पुलिस का?

उद्योग नगर थानाधिकारी महेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक के व्यक्ति ने उसकी 5 वर्षीया बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके 164 के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच जारी है.  

ये भी पढ़ें :-Bharatpur में दिखा अलग ही नजारा, ट्रै​फिक पुलिस ने पुलिसकर्मियों के ही काटे चालान, जब्त किए वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget