एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: प्रहलाद जोशी ने कहा- BJP की सरकार बनाने के लिए करेंगे हर काम, चुनाव जीतने की रणनीति पर बोले...

Rajasthan Election 2023 News: प्रहलाद जोशी ने अशोक गहलोत सरकार की ओर से आयोजित 'महंगाई राहत कैंप' के सवाल पर कहा कि कांग्रेस सरकार को साढ़े चार साल बाद चुनाव के समय ही लोगों की याद क्यों आई.

Rajasthan Elections 2023: बीजेपी (BJP) ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया है. उन्हें यह जिम्मा तब दिया गया है, जब राजस्थान बीजेपी में गुटबाजी चरम पर है. जोशी का कहना है कि राजस्थान में चुनाव जीतने और बीजेपी की सरकार बनाने के लिए जो भी करना होगा, वो करेंगे. अपनी योजनाओं को लेकर जोशी ने अखबार 'दैनिक भास्कर' से बातचीत की. 

कैसा होगा राजस्थान का चुनाव

प्रहलाद जोशी का कहना है कि किसी भी नजरिए से चुनाव को आसान नहीं माना जा सकता है. उनका कहना कि वो राजस्थान विधानसभा के चुनाव को चुनौती के रूप में लेंगे और बीजेपी को जिताने के लिए पूरी तैयारी करेंगे. वो ऐसी रणनीति बनाएंगे कि बीजेपी की सत्ता में वापसी हो. उन्होंने कहा कि वो यह तो नहीं बताएंगे कि चुनाव जीतने की रणनीति क्या है, लेकिन चुनाव जीतने के लिए जो भी करना होगा, वो करेंगे.

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकारी की ओर से आयोजित 'महंगाई राहत कैंप' पर जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को साढ़े चार साल बाद चुनाव के समय ही लोगों की याद क्यों आई. अशोक गहलोत और सचिन पायटल के विवाद के सुलझने के सवाल पर जोशी ने कहा कि कांग्रेस में पैचअप होने की सीर्फ बातें की जा रही हैं. उनका कहना था कि कांग्रेस में अंदर अभी भी तलवारें खिंची हुई हैं. उन्होंने कहा कि 2013 में जब कांग्रेस के सभी नेता एक होकर चुनाव लड़े थे तब भी बीजेपी ने चुनाव जीता था.उनका कहना था कि इस बार कांग्रेस सरकार की एंटीइंकबेंसी बहुत है. कांग्रेस ने जनता से जो भी वादे किए हैं, उसे पूरा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों के कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन कर्जमाफी नहीं हुई. 

क्या होगी चुनाव जीतने की रणनीति

कांग्रेस की पहले टिकट घोषित करने की नीति के सवाल पर जोशी ने कहा कि वो कांग्रेस की रणनीति पर अपनी रणनीति नहीं बनाएंगे. अभी वो राजस्थान का दौरा कर स्थितियों को समझेंगे. उसके बाद तय करेंगे कि क्या करना है. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी की सरकार बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर चुनाव के मैदान में उतरेंगे.

राजस्थान बीजेपी में सीएम पद के चेहरे के सवाल पर जोशी ने कहा कि जब वो चुनाव प्रभारी बन कर उत्तराखंड गए थे तो वहां भी ऐसे ही हालात थे. लेकिन मैंने सब ठीक किया और सबके साथ चुनाव मैदान में उतरे और बीजेपी की सरकार बनवाई. राजस्थान में भी ऐसा ही करेंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election: बिना CM फेस के उतरेगी कांग्रेस, गहलोत-पायलट में से किसे होगा फायदा, क्या कहते हैं सियासी जानकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget