एक्सप्लोरर

प्रिंसिपल ने स्कूल की छह मासूम बच्चियों से किया था रेप, कोर्ट ने दी अंतिम सांस तक कारावास सजा

Dungarpur Rape Case: डूंगरपुर कोर्ट ने रेप के मामले में दोषी को कड़ी सजा सुनाई है. इस मामले में रेप का दोषी एक स्कूल प्रिंसिपल था. मामले में 31 मई 2023 को शिकायत दर्ज कराई गई थी.

Dungarpur Rape Case: राजस्था के डूंगरपुर में एक साल पहले एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था. यह था स्कूली छात्राओं के साथ रेप का मामला. इस घटना में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि रेप का आरोपी कोई और नहीं बल्कि स्कूल का प्रिंसिपल है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कर अनुसंधान किया और फिर कोर्ट में ट्रायल चला. ट्रायल के बाद कोर्ट ने इस मामले में प्रिंसिपल को दोषी ठहराया है और सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोषी प्रिंसिपल अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है.

क्या है मामला?
सरकारी वकील योगेश जोशी ने बताया की 31 मई 2023 को सदर थाने में नाबालिग बच्चियों के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. इसमें बताया गया था कि 6 बच्चियां जिनकी उम्र 8 से 12 साल के बीच है, एक सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं. जहां पर उसी स्कूल के 55 वर्षीय प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा ने उनके साथ हैवानियत की. 

आरोपी प्रिंसिपल बच्चियों को खेलने के बहाने बुलाता था. इसके बाद बच्चियों को स्कूल के कमरों में ले जाता था. जहां वह 8 से 12 साल की नन्ही बच्चियों के कपड़े उतारकर उनके साथ अश्लील हरकत की वारदात को अंजाम देता था. 

प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा छुट्टी के दिन भी बच्चियों को स्कूल बुलाता और उनके साथ दरिंदगी करता था. दोषी प्रिंसिपल कभी कभार बच्चियों को अपने साथ घर भी ले जाता था और उनके साथ गलत काम करता था.

मासूम के पेट में दर्द से हुआ खुलासा
यह मामलाा उस समय उजागर हुआ जब स्कूल की एक बच्ची के गुप्तांग में चोट लगने के साथ पेट में दर्द की शिकायत हुई. इसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ. मामले में पुलिस ने जांच कर कई सबूत जुटाए. पुलिस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई.

अंतिम सांस तक जेल में रहेगा दोषी
डूंगरपुर जिले की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 6 नाबालिग बच्चियों से हैवानियत करने वाले उसी स्कूल के प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा को कठोर सजा सुनाई है. 

पॉक्सो कोर्ट ने  दोषी प्रिंसिपल मृत्यु पर्यन्त या अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा कोर्ट ने दोषी प्रिंसिपल पर 3.14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Video: विधानसभा में कविता पढ़ गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर किया तंज, किन मुद्दों का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget