एक्सप्लोरर

Dr Archana Suicide Case: दोसा में महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामले ने पकड़ा तूल, सीएम गहलोत ने कही ये बात

राजस्थान के दोसा (Dosa) में एक महिला डॉक्टर (Female Doctor) की खुदकुशी का मामला (Suicide Case) तूल पकड़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है.

Doctor Suicide Case in Dosa: राजस्थान के दोसा (Dosa) में एक महिला डॉक्टर (Female Doctor) की खुदकुशी का मामला (Suicide Case) तूल पकड़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर निजी अस्पताल की डॉक्टर अर्चना शर्मा की आत्महत्या पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है. डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए पूरा प्रयास करता है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे डॉक्टर पर आरोप लगाना उचित नहीं है. अगर डॉक्टरों को इस तरह से डराया जाएगा तो निश्चित होकर काम कैसे कर पाएंगे. हम सभी को सोचना चाहिए कि कोविड-19 या अन्य दूसरी बीमारियों के समय जान का खतरा मोल लेकर सभी की सेवा करने वाले डॉक्टर से ऐसा बर्ताव कैसे किया जा सकता है? मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. 

सुसाइड में लिखा- 

महिला डॉक्टर ने सुसाइड नोट में लिखा है, "मैं अपने पति और बच्चों को बहुत प्यार करती हूं. मेरे मरने के बाद इन्हें परेशान नहीं करना. मैंने कोई गलती नहीं की और किसी को नहीं मारा. पीपीएच (पोस्टपार्टम हैम्रेज) जटिल है, डॉक्टर को इतना प्रताड़ित करना बंद करो. डोंट हरास इनोसेंट डॉक्टर्स प्लीज! मेरे बच्चों को मां की कमी महसूस मत होने देना."

क्या था मामला?

आनंद हॉस्पिटल में प्रसूता आशादेवी पत्नी लालूराम बैरवा निवासी खेमावास की मौत पर सोमवार देर रात तक हंगामा होता रहा. 12 बजे पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, सरपंच हेमराज मीना ने पीड़ित परिवार की सहायता की मांग की. रात करीब एक बजे परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए और मामला शांत हो गया. मंगलवार सुबह प्रसूता का शव मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने सोमवार शाम डॉक्टर दंपती पर मामला दर्ज कर लिया था. 

Rajasthan में महिला डॉक्टर की आत्महत्या के विरोध में डॉक्टरों ने किया उग्र प्रदर्शन, जताया विरोध

इंसाफ की मांग तेज

लालसोट में महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामले में राजनेता, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य लोग भी इंसाफ की मांग कर रहे हैं. ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टर्स एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन और निजी चिकित्सकों ने डॉक्टर की खुदकुशी के बाद मोर्चा खोल दिया. मेडिकल व्यवसाय से जुड़े तमाम लोग, डॉक्टर, केमिस्ट, नर्सिंग कर्मियों ने लालसोट की डॉक्टर अर्चना शर्मा को खुदकुशी के लिए टॉर्चर करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार अगर किसी महिला को प्रसव के दौरान पीड़ा बढ़ जाती है और उस दौरान प्रसूता की मृत्यु हो जाती है तो डॉक्टर के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता. लेकिन इस प्रकरण में डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर डॉक्टर डिप्रेशन में आ गई और जिंदगी से बेहतर मौत को गले लगाना बेहतर समझा.

लोगों की मांग है कि डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करानेवालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और डॉक्टर को खुदकुशी के लिए उकसानेवालों पर भी कार्रवाई हो. मामला अब दोसा स्तर का नहीं बल्कि देश स्तर का होता जा रहा है. ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने देश भर में आज नए मरीजों को नहीं देखने का फैसला लिया और हड़ताल की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि दोसा जिले में प्रसव के दौरान मृत्यु दर वैसे भी कम है और कोई भी डॉक्टर नहीं चाहता कि उसके मरीज की जान चली जाए. मरीज की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर पूरा प्रयास भी करता है लेकिन हादसे हो जाते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि डॉक्टर एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, नर्सिंग कर्मियों का मोर्चा लालसोट की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना शर्मा के मामले में किस तरह शांत होता है. 

Rajasthan News: कायाकल्प योजना में राजस्थान में पहले नंबर पर आया राजसमंद का आर के अस्पताल, मिलेंगे इतने लाख लाख रुपये

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget