एक्सप्लोरर

Deeg News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से शख्स की मौत, अब क्लिनिक पर हुआ ये एक्शन

Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के दौरान मरीज को गलत इंजेक्शन दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. अब चिकित्सा विभाग टीम ने अवैध क्लीनिक पर छापेमारी की है.

Deeg Crime News: राजस्थान के डीग जिले के कामां कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. व्यक्ति की मौत के बाद चिकित्सा विभाग की तरफ से कामां में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक क्लिनिक पर राजकीय कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर भेज कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. 

झोलाछाप डॉक्टर की तरफ से इलाज के दौरान लगाए गए इंजेक्शन से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है. चिकित्सा विभाग ने कामां पुलिस थाने के पास चल रहे जच्चा - बच्चा केंद्र पर छापामार कार्यवाई की है. चिकित्सा विभाग की टीम ने संजीवनी अस्पताल पर छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर संजीवनी अस्पताल को सीज कर दियाय है.   

अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापा  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी केडी शर्मा ने बताया कि एक झोलाछाप डॉक्टर की तरफ से खुजली का इलाज कराने आए युवक को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगने से मौत की खबर देखकर आज गुरुवार (29 फरवरी) को चिकित्सा विभाग की तरफ से एक टीम बनाई गई. जिसके बाद कस्बे में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के लिए छापा मारा गया.  
     
कामां के जुरहरा रोड पर संजीवनी क्लिनिक नाम से एक अवैध जच्चा बच्चा केंद्र चल रहा था, जिस पर चिकित्सा विभाग की तरफ से राजकीय कर्मचारियों को बोगस ग्राहक बनकर उपचार करने के लिए जच्चा बच्चा केंद्र पर भेजा गया.
 
अस्पताल के कर्मचारियों ने उस महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. झोलाछाप डॉक्टर की तरफ से इलाज शुरू करने के दौरान ही चिकित्सा विभाग की टीम और कामां थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मार दिया. इस दौरान अवैध केंद्र में चार-पांच कमरों में नो बैड और डिलीवरी रूम सहित उपचार करने के लिए काम में लेने वाले काफी उपकरण बरामद हुए हैं. कामां थाना में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है. 
 
मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि कस्बे में अनेक क्लीनिक खुले हैं, जिन पर भी विभाग की तरफ से जल्द कार्रवाई कर आम जन को राहत प्रदान की जाएगी. लोगों का कहना है कि यदि चिकित्सा विभाग समय पर कार्यवाही करता तो एक व्यक्ति को झोलाछाप चिकित्सक की तरफ से गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी जान बच सकती थी. कामां में सैकड़ों की संख्या में अवैध क्लीनिक चल रहे हैं, जो मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ कर इनकी जेब पर डाका डाल रहे हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget