एक्सप्लोरर

डीग में गौ तस्कर और पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात हासम मेव घायल, एनकाउंटर में बेटे की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के डीग में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गौ तस्कर हासम मेव घायल हुआ, जबकि उसका बेटा आशिक मेव मारा गया. हासम पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह वांछित था.

Deeg Encounter: राजस्थान के डीग जिले का एक इनामी कुख्यात बदमाश व गौ तस्कर हासम मेव और उसके पुत्र आशिक मेव और पहाड़ी  थाना पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस से मुठभेड़ में हासम मेव और उसके बेटे आशिक मेव को पुलिस की गोली लगी.

पुलिस एनकाउंटर में गौ तस्कर आशिक मेव की मौत हो गई और उसका पिता हासम मेव घायल हो गया. पुलिस ने मृतक आशिक मेव के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और हासम मेव को भरतपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज जारी है. 

भरतपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया
जानकारी के अनुसार पिता पुत्र अपनी गैंग के साथ मिनी ट्रक से गौ तस्करी कर रहे थे. जिसकी सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और उसी दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से गौ तस्कर पिता हासम और उसका पुत्र आशिक घायल हो गए. घायल गौ तस्करों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां से चिकित्सकों ने उनको भरतपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. डॉक्टरों ने 30 वर्षीय आशिक मेव को मृत घोषित कर दिया और उसके पिता हासम का अस्पताल में इलाज जारी है. 

इन मामले में है केस दर्ज
बताया गया है कि पुलिस और गौ तस्करों के बीच लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चली. बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. कुख्यात बदमाश हासम मेव और उसके पुत्र आशिक मेव के भी पुलिस की गोली लगी.

हासम मेव पर गौ तस्करी, गौकशी के मामले है दर्ज 
पहाड़ी थाना इलाके के गांव कनवाड़ी निवासी हासम मेव एक कुख्यात बदमाश है. जिस पर गौ तस्करी ,गोकशी ,हत्या और पुलिस पर जानलेवा हमले के 15 से ज्यादा विभिन्न थानों में मामले दर्ज है. पुलिस ने उसके ऊपर 45000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. वह करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा था.

पुलिस के मुताबिक हासम उर्फ़ काढ़ा कुख्यात गौ तस्कर है जिसने वर्ष 2023 में पुलिस पर फायरिंग की थी और गौवंश को छोड़कर फरार हो गया था . घटना आज यानी बुधवार को दोपहर ढाई बजे की है जब पुलिस को सूचना मिली थी कि हासम उर्फ़ काढ़ा अपने पुत्र आशिक और गैंग के दो सदस्यों के साथ मिनी ट्रक से गौवंश को तस्करी कर ले जा रहे है. पीछा करते हुए पुलिस रावलका के जंगल में पहुंची मगर गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. दोनों ही तरफ से फायरिंग की गई.  इस एनकाउंटर में पुलिस के भी तीन जवान घायल हुए है जिनका इलाज पहाड़ी अस्पताल में चल रहा है.

क्या कहना है पुलिस का 
डीग के जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि हासम मेव एक कुख्यात गौ तस्कर है. उस पर पुलिस ने 45000 रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस पर हमला,गौ तस्करी सहित कई आपराधिक मामलों में यह संलिप्त रहा है. एक गौ तस्कर की एनकाउंटर में मौत के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
जयपुर में तेज आंधी बनी काल! पल भर में ढह गए मकान, उखड़ गए पेड़, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
जयपुर में तेज आंधी बनी काल! पल भर में ढह गए मकान, उखड़ गए पेड़, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
'आदर्श घोटाला पीड़ितों के साथ डबल गेम कर रही सरकार', नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बड़ा आरोप
'आदर्श घोटाला पीड़ितों के साथ डबल गेम कर रही सरकार', नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बड़ा आरोप
Jaipur News: जयपुर में दिव्यांग युवती ने भगवान कृष्ण से रचाई शादी, पूरे रीति-रिवाज से लिए सात फेरे
जयपुर में दिव्यांग युवती ने भगवान कृष्ण से रचाई शादी, पूरे रीति-रिवाज से लिए सात फेरे

वीडियोज

Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन की DMK, विजय थलपति की TVK या AIADMK ... तमिलनाडु में किस पार्टी को मिलेगा बहुमत? सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया
DMK, AIDMK या TVK... तमिलनाडु में किस पार्टी को मिलेगा बहुमत? सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया
'मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो...', AAP से नाराजगी की खबरों के बीच राघव चड्ढा का बड़ा बयान
'मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो...', AAP से नाराजगी की खबरों के बीच राघव चड्ढा का बड़ा बयान
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज चीन की ओर क्यों मुड़ा? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज चीन की ओर क्यों मुड़ा? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
1 एकड़ में कितने क्विंटल धान होता है, किसान भाई जान लें हिसाब-किताब
1 एकड़ में कितने क्विंटल धान होता है, किसान भाई जान लें हिसाब-किताब
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
Embed widget