एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय को लेकर उदयपुर में भी प्रशासन अलर्ट, आपात स्थिति के लिए की गई ये व्यवस्था

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर संभाग में 16 जून को बिपरजॉय का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून को जब तूफान का असर कमजोर पड़ेगा तब यह दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में प्रवेश करेगा.

Cyclone Biparjoy Effect: अरब सागर (Arabian Sea) से उठे चक्रवाती तूफान को लेकर उदयपुर (Udaipur) संभाग के लिए अलर्ट जारी किया गया है. बिपरजॉय (Biparjoy) के प्रभाव को लेकर प्रदेश की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कॉन्फ्रेंस ली और महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए. जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम स्थापित किया है और ग्राम पंचायत स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम से सावधानी बरतने की अपील जारी की गई है. इसी प्रकार सतर्कता बरतने से संबंधित स्थानों के चयन के साथ ही सेना और एनडीआरएफ (NDRF) के अधिकारियों से भी संपर्क बनाएं रखा है.
 
कलेक्टर मीणा ने बताया कि उदयपुर में तूफान से सर्वाधिक प्रभाव वाले क्षेत्र कोटड़ा, गोगुंदा और सायरा है. यहां तूफान के प्रभाव वाले दिनों में महंगाई राहत कैंप स्थगित रखे जाएंगे. प्रसाशन ने बताया कि बिपरजॉय तूफान का असर 15 जून की शाम को दिखने की संभावना है. ऐसे में अभी सतर्कता अपनाएं. इसके असर से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी. ऐसे में बाहर निकलने से बचें ताकि कोई क्षति ना पहुंचे. साथ ही जो खुले में कच्चे मकान में रहते हैं उनको सतर्कता रहने की जरूरत है. फिर भी किसी आपदा की स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. लोगों हर संभव मदद की जाएगी. 
 
यह है मौसम विभाग की चेतावनी
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय फिलहाल ईस्ट सेंट्रल अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है और धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है. 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ और आसपास के पाकिस्तान तट के ऊपर इसके बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की प्रबल संभावना है. फिर यह उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर आगे बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा.
 
16 जून को कमजोर पड़ेगा चक्रवात
16 जून को इसके कमजोर होकर दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है. 16 जून को इसके असर से जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हवाओं की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज होने की संभावना है. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget