एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जोधपुर में BSF के दीक्षांत परेड समारोह में 41 नए आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ, दिखाए करतब

Jodhpur News: गज सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर चक्र विजेता सहायक कमांडेंट चंदन सिंह चंदेल की वीरांगना मानकंवर को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

Convocation Parade Ceremony in Jodhpur: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का दीक्षांत परेड समारोह सहायक प्रशिक्षण केंद्र की तरफ से चंदन सिंह चंदेल ड्रिल ग्राउंड (Chandan Singh Chandel Drill Stadium) में आयोजित किया गया. इस समरोह में बैच संख्या 243-244 के 441 नव आरक्षकों ने भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर देश की एकता और अखंडता को कायम रखने की शपथ ली. इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद गज सिंह (Gaj Singh) थे. उन्होंने समारोह में नव आरक्षकों को शपथ दिलाई. साथ ही परेड का निरीक्षण कर सलामी ली.

उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को सम्मानित भी किया. अंत में नवारक्षकों ने प्रशिक्षण में प्राप्त कौशल को दिखाने के लिए शारीरिक करतबों का प्रदर्शन किया. वहीं हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई. गज सिंह ने इस मौके पर नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कर्त्तव्य पालन करने का आह्वान किया. उन्होंने नव आरक्षकों को नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

इन्हें मिला प्रथम पुरस्कार

मुख्य अतिथि ने परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षण टीम को बधाई दी. साथ ही सभी नव आरक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पदक भी प्रदान किए. इसमें नव आरक्षक सत्यम कुमार और दीपक कुमार को ओवर ऑल प्रथम, निकेश कुमार शाह को बेस्ट ड्रिल, राजीव कुमार बेस्ट एंडुरेंस, अजय रॉय बेस्ट फायर और विकास कुमार को ओवर ऑल द्वितीय स्थान रहने पर पुरस्कृत किया गया.

चंदन सिंह चंदेल की वीरांगना मानकंवर को भी किया गया सम्मानित 

समारोह में गज सिंह ने सन् 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर चक्र विजेता सहायक कमांडेंट चंदन सिंह चंदेल की वीरांगना मानकंवर को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. समारोह में शस्त्र कला, शारीरिक कला और ऊंटों के प्रदर्शन के साथ ही शस्त्र के साथ-साथ फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. सहायक प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर के महानिरीक्षक मदन सिंह राठौड़ ने इन नव आरक्षकों को 44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण दिलाय. इस दौरान जवानों को हथियार चलाने से लेकर आतंकवाद से लड़ने, विषम चुनौतियों से जूझने और कानूनी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: करौली हिंसा के बाद एक्शन में अशोक गहलोत सरकार, राजेंद्र सिंह शेखावत की जगह अब अंकित कुमार सिंह होंगे नए DM

Rajasthan News: घरवाले सोते रह गए, जोधपुर में नौकर 12.50 लाख रुपये लेकर हुआ चंपत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget