एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में हनुमान चालीसा का पाठ बंद कराने पहुंचे डांस एकेडमी के लोग, तू-तू, मैं-मैं के बाद बढ़ा बवाल

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में हनुमान चालीसा के पाठ को बंद कराने पर विवाद खड़ा हो गया है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर शहर में बीती रात हनुमान चालीसा के पाठ को बंद करवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा. हिंदू पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि हनुमान चालीसा के पाठ को बंद करवाने के लिए पहुंचे लोगों ने अपशब्द कहकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने एक महिला सहित 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

कैसे खड़ा हुआ विवाद
दरअसल, उदयपुर शहर की वॉल सिटी (पुराना उदयपुर) में प्रसिद्ध सिटी पैलेस के पास लालघाट पर स्थित एक घर में साउंड पर हनुमान चालीसा का पाठ चलाया जा रहा था. इसी घर के पास एक फॉक डांस एकेडमी भी संचालित होती है. फॉक डांस अकादमी से जुड़े कुछ लोग उस घर में पहुंचे जहां हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था और उसे बंद करवाने के लिए कहा गया. उनपर अपशब्द कहने का भी आरोप है. जिससे दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और फिर विवाद बढ़ता चला गया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्त्ता और हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी वहां पहुंच गए. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. काफी समझाइश के बाद मामला शांत हो पाया. धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई.  

‘हनुमान चालीसा का पाठ रुकवाने का लगाया आरोप’
कांग्रेस पार्षद गौरव प्रताप ने कहा कि शहर में विशेष विचारधारा रखने वाले कुछ लोग आ गए हैं. जिन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ रुकवाने की कोशिश की है. पुलिस को रिपोर्ट दे दी गई है और पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है. वहीं भाजयुमो उदयपुर शहर पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना ने कहा कि फॉक डांस संचालित करने वाली महिला सहित कुछ लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ रुकवाया और अपशब्दों का प्रयोग किया. सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे तो डांस एकेडमी संचालित करने वाली महिला ने उनसे  अभद्रता की. जिसको लेकर थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: नए साल में राजस्थान के 13 जिलों की बुझेगी प्यास, मिलेगी ERCP की सौगात, दिल्ली में बन गया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget