एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अपनी ही सरकार के खिलाफ आगे आए MLA भरत सिंह, CM के आने पर इस बात के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

Rajasthan News: कोटा जिले की सांगोद सीट से विधायक भरत सिंह ने संभागीय आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया कि जब भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा आएंगे, वह अवैध खनन के खिलाफ उनके सामने प्रदर्शन करेंगे.

Kota News: कोटा जिले की सांगोद सीट से विधायक भरत सिंह (Congress MLA Bharat Singh) सरकार के खिलाफ कई मामलों को तीखे अंदाज में उठाते रहे हैं. मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में टाइगर की बात हो, कूनो के चीते लाने हो, नहरों में पानी छोड़ा जाना हो या कानून व्यवस्था की बात हो वह अपनी ही सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री तक को कटघरे में खड़ा कर देते हैं. उन्होंने इस बार अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा है. उन्होंने एक पत्र के माध्यम से संभागीय आयुक्त को अवगत कराया है कि जब भी मुख्यमंत्री कोटा आएंगे तो वह अवैध खनन को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

खान की झोपड़िया गांव को कोटा में मिलाने की मांग
भरत सिंह ने संभागीय आयुक्त को जो पत्र लिखा है, उसमे बताया है कि खान की झोपड़िया गांव को कोटा जिले में मिलाने की मांग को नजरअंदाज करने पर मुख्यमंत्री के कोटा आने पर प्रदर्शन होगा.उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्राम खान की झोपड़िया को कोटा जिले में मिलाने की मांग मैं उठाता रहा हूँ. इस संबंध में संभागीय आयुक्त कोटा ने पहले ही अपनी रिर्पोट सरकार के पास भिजवा रखी है.

एक ऐसा गांव जहां 24 घंटे होता है अवैध खनन
भरत सिंह ने कहा कि ग्राम खान की झोपडियों प्रदेश का एक ऐसा गांव है, जहां चोबीस घंटे अवैध खनन होता है. अवैध खनन प्रदेश के खनन मंत्री स्वयं करवा रहे हैं. यह समस्त जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को है. खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है. मुख्यमंत्री जी भाया को प्रसन्न रखने के लिए ग्राम खान की झोपडियों को कोटा जिले में नहीं मिलाना चाहते हैं. 

19 जिले बना दिए लेकिन...

भरत सिंह ने कहा कि 19 नवीन जिले बनाए जा सकते हैं मगर खान की झोपडियां को कोटा जिले में नही मिलाया गया है. जब भी मुख्यमंत्री का कोटा में आगमन होगा हम खान की झोपड़िया गांव को कोटा जिले में मिलाने की मांग को लेकर प्रर्दशन करेंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: करौली में दलित युवती की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, प्रेमी ही निकला हत्यारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget