एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिन पायलट को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा बयान, बताया कैसे बने थे यूपीए-2 में मंत्री

Rajasthan: राजस्थान में सचिन पायलट को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट को लेकर बयान दिया है कि यूपीए सरकार में उन्हें केन्द्रीय मंत्री बनाने में उन्होंने मदद की थी.

Ashok Gehlot On Sachin Pilot:  राजस्थान में प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान सीएम गहलोत के साथ मुलाकात और बातचीत के बाद प्रदेश में सचिन पायलट को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है. अशोक गहलोत ने अपने आवास पर आए नागरिकों को संबोधित करते हुए सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सचिन पायलट के केंद्र में मंत्री बनने के पीछे की कहानी सुनाई और बताया कि कैसे उन्होंने केन्द्र में उनको मंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.  
 
अशोक गहलोत ने कही ये बात
 
अशोक गहलोत ने कहा कि जब मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री बना था तब राजस्थान में कई जगह जातीय संघर्ष था, उस समय वसुंधरा सरकार ने आरक्षण की माँग कर रहे गुर्जरों पर गोली चलायी थी. 74 गुर्जरों की उसमें मौत हो गई थी. राजस्थान में उस शासनकाल में एक ही जगह पर फ़ायरिंग की घटना हुई थी. गुर्जर-मीणा के बीच जातीय संघर्ष बन गया था. दोनों समाजों में एकता और सद्भाव के लिए भी मैंने कई क़दम उठाए थे. राजस्थान में उस समय लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को 20 सीटें मिली थी.
 
यूपीए सरकार में ऐसे बने थे मंत्री 
 
गहलोत ने आगे कहा कि पार्टी ने मंत्री बनाने के लिए मुझसे कई नाम मांगे थे, मैंने केंद्रीय नेतृत्व को उस समय मीणा समाज से नमोनारायण मीणा का नाम दिया था, लेकिन मेरा मानना था कि गुर्जर समाज से भी कोई मंत्री बनना चाहिए, इसलिए मैंने सचिन पायलट के नाम की सिफ़ारिश की. गुर्जर समाज से सचिन पायलट का नाम दिया था. बाद में सचिन पायलट का फ़ोन मेरे पास आया था. उन्होंने मुझसे मंत्री बनाने के लिए मदद करने का आग्रह किया था. मैंने उनसे कहा कि मैंने बिना आपके कहे ही आपके नाम को बढ़ाया है पर कभी इस बात की किसी से चर्चा नहीं की. 
 
 
गहलोत ने कहा कि हमेशा से मेरी कोशिश रही है कि 36 क़ौम को एक साथ लेकर चलूं. गुर्जर समाज को आरक्षण देने में कांग्रेस सरकार की अहम भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि देवनारायण बोर्ड का गठन करने का फैसला भी हमारी सरकार का रहा है. मैं 3 बार मुख्यमंत्री रहा हूं, केंद्र में मंत्री रहा हूं, PCC अध्यक्ष रहा हूं, मैं मेरे जीवन में राजनीतिक तौर पर पूरी तरीके से संतुष्ट हूं. 
 
ये भी पढ़ें- 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget