एक्सप्लोरर

Bulldozer Action: बुलडोजर एक्शन पर सीएम गहलोत बोले- 'दूसरे के ऊपर चला तो खुश हो रहे, कभी आपके घर पर भी आ सकता है'

Rajasthan News: बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. सीएम गहलोत ने कहा कि बुलडोजर चलने पर खुश होने की जरूरत नहीं है, वह कभी आपके घर भी आ सकता है.

CM Ashok Gehlot Slams Bulldozer Action: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश में दंगा आरोपियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है. सीएम गहलोत ने बुलडोजर कार्रवाई से खुश होने वाले लोगों को चेतावनी दी है. सीएम गहलोत ने कहा कि बुलडोजर आपके घर भी आ सकता है. मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया से कहा, ''यह इंतजार मत करो कि दूसरे के ऊपर बुलडोजर चल गया तो आप खुश हो रहे हो, वह बुलडोजर कभी आपके घर पर भी आ सकता है. अगर बुलडोजर चलना सही है तो उसका स्वागत करो. अगर अन्याय है तो आज उसके यहां हुआ है तो कल आपके यहां होगा.''

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न किया. उन्होंने कहा, ''कानून का राज कैसे रहेगा? अगर नहीं रहेगा तो हर व्यक्ति को कभी न कभी तकलीफ आएगी. कानून और संविधान से देश चलता है. कानून और संविधान का राज कमजोर होगा तो भुगतना कभी न कभी सबको पड़ेगा.''

सुप्रीम कोर्ट का फिलहाल बुलडोजर कार्रवाई पर रोक से इनकार

बता दें कि बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी समाज में दो धड़े देखे जा रहे हैं. कुछ लोग ऐसी कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ विरोध जता रहे हैं. गुरुवार (16 जून) को सुप्रीम कोर्ट में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द की याचिका पर सुनवाई हुई. जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने यूपी सरकार द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नहीं हुआ वसुंधरा राजे का भाषण, सामने आई ये वजह

सर्वोच्च अदालत ने फिलहाल यूपी में दंगा आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर कोई रोक नहीं लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस देते हुए तीन दिन में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हलफनामा मांगा है. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह जरूर कहा कि हमें लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचना होगा. वहीं, इस मामले में अब अगले हफ्ते सुनवाई होगी. 

यह भी पढ़ें- Kota News: राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर अनोखा विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर जताया रोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget