एक्सप्लोरर

Rajasthan: CM गहलोत ने खोला राज, कहा- 'दिव्या मदेरणा बच्ची थीं जब...', सीपी जोशी से रिश्तों पर भी खुलकर की बात

Rajasthan Election 2023: एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1998, 2008 के पुराने घटनाक्रम के बारे में बताया. साथ ही सीपी जोशी से रिश्तों के बारे में भी खुलकर बात की.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में भीषण गर्मी के साथ प्रदेश का सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है. इस बीच अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 1998 के दौरान परसराम मदेरणा के और हमारे रिश्ते बहुत अच्छे रहे हैं. परसेप्शन ये हैं कि उनकी जगह मैं मुख्यमंत्री बन गया. हो सकता है परिवार वालों को थोड़ी बहुत तकलीफ भी होती है. अगर उनकी जगह मैं भी होता तो मुझे भी तकलीफ होती. उन्होंने कहा कि दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) सब जानती हैं, उन्हें पता है कि हमारे (अशोक गहलोत) और परसराम मदेरणा के रिश्ते कैसे थे? जब वो (दिव्या मदेरणा ) छोटी बच्ची थीं और पास बैठती थीं.

इंटरव्यू के दौरान सीएम गहलोत ने आगे कहा, 'उस समय जब मैं परसराम मदेरणा से बात करता था तो वो सब सुनती थीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि परसराम मदेरणा को हेल्थ की प्रॉब्लम थी. उन्होंने खुद मुझसे कहा था कि मैं बाईपास सर्जरी नहीं करवा रहा हूं. लेकिन फिर भी मैंने उनको बहुत समझाया. उन्हें उदाहरण के तौर पर राठौड़ साहब के बारे में बताया. जो उस समय दो बार बाईपास सर्जरी करवा चुके थे. मैंने उनका उदाहरण देकर बताया और समझाया लेकिन उन्होंने कहा मेरी कोई दूसरी परेशानी है और उन्होंने सर्जरी नहीं कराई." 

सीएम उम्मीदवार नहीं थे
अशोक गहलोत ने कहा, 'एक बात साफ हो गई थी कि वो उमीदवार नहीं थे. जब मैं, चुनाव जीतकर उनके पास पूछने के लिए गया तो उन्होंने साफ कहा कि मैं उमीदवार नहीं हूं, तुम जाओ जब वहां पर फार्मलिटी होने लगे तो मुझे (परसराम मदेरणा) बता देना और मैं मीटिंग में आ जाऊंगा. उस समय जो उनके फॉलोवर थे प्रद्युम्न सिंह जो बाद में मेरे वित्त मंत्री बने और एक उनके खुद के दामाद हरेंद्र मिर्धा को उन्होंने मेरे पास भेज दिया था. उन्होंने कहा तुम दोनों जाओ अशोक गहलोत के पास और इस परिस्थिति में मेरा मुख्यमंत्री के लिए चयन हुआ.'

सीपी जोशी के बारे में भी दी ये जानकारी 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'सीपी जोशी और हमारे संबंध बहुत अलग तरह के थे और रहेंगे. जब सीपी जोशी महासचिव थे तब भी हमारे रिश्ते अच्छे थे. अशोक गहलोत ने कहा कि मैं मजाक में मीटिंग के अंदर कहता था कि दो लोग मेरी वीकनेस थे. एक तो सीपी जोशी और दूसरे जुगुल काबरा. जुगुल काबरा ज्यादा कुछ बन नहीं पाए, बस एक बार के विधायक रहे. सीपी जोशी को मुख़्यमंत्री बनाने के लिए जब फॉरवर्ड ट्राई करते थे तब भी वो एआईसीसी में बैठकर कहते थे कि हमारे नेता अशोक गहलोत हैं.'

सीएम ने आगे बताया, 'एक बार उनका जन्मदिन उदयपुर में मनाया जा रहा था तो उन्होंने कहा कि मैं पहले अशोक गहलोत का फॉलोवर था और अब कोलैबोरेटर हूं. वो प्रोफेसर रहे हैं तो उनकी भाषा उस तरह की होती है. मीडिया ने उस बात को खूब घुमाया और अभी भी उसपर चर्चा होती रहती है. लेकिन उनके (सीपी जोशी ) मन में हमारे लिए सम्मान की कोई कमी नहीं आई. इसीलिए, जब वो स्पीकर बने तब हमने उनका नाम प्रपोज किया.'

यह भी पढ़ें: Udaipur: साउथ अफ्रीका से लौटे शख्स ने पेट्रोल छिड़कर खुद को किया आग के हवाले, सामने आई ये वजह

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget