एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'आपको क्यों बुलाते हैं राजनीति का जादूगर?' जानें- छात्रा के सवाल पर क्या बोले CM गहलोत

Ashok Gehlot in Udaipur: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 3 मई को अपने जन्मदिन के अवसर पर उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत और स्कूली बच्चों से विशेष संवाद भी किया.

Ashok Gehlot Udaipur Visit: सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को उदयपुर का दौरा किया. वह सबसे पहले कोटड़ा, झाड़ोल और फिर उदयपुर शहर पहुंचे. अलग-अलग जगह सभाओं में लोगों को संबोधित करने के बाद देर शाम नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर पहुंचे और यहां पर उन्होंने महंगाई राहत कैंप (Inflation Relief Camp) का निरीक्षण कर दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली.

सीएम गहलोत ने कहा कि उदयपुर शहर में आने से सुकून मिलता है. उन्होंने 'फतेहसागर की पाल' पर चाय पीने के पल को याद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीने के पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए, तभी पर्यटन का सही मायनों में विकास होगा. इसके बाद नगर निगम के ही पं.दीनदयाल सभागार में प्रतिभावान जनजाति विद्यार्थियों से संवाद किया.  सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार को लेकर संवेदनशील और प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में राजस्थान में 250 कॉलेज खोले गए थे जबकि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में 305 कॉलेज खोलकर युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया करवाएं हैं. 

जब छात्रा के सवाल को सुन हैरान हुए सीएम गहलोत
सभागार में बच्चों से संवाद करते वक्त एक समय ऐसा आया जब एक छात्रा ने सीएम गहलोत से पूछा कि आपको राजनीति का जादूगर क्यों कहते हैं? यह सुनकर सभी हसने लगे. फिर जवाब में सीएम ने कहा कि 'मैं जादूगर हूं. राजनीति में कई बार जादू दिखा चुका हूं और वक्त आएगा तो और दिखाएंगे.' वहीं मुख्यमंत्री अनुप्रिति योजना के तहत नीट की तैयारी कर रही स्वीटी निनामा को सीएम गहलोत ने मंच पर अपने पास बैठाया.

सीएम का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी वजह से आज कोचिंग कर पा रही हूं. डूंगरपुर की छात्रा शिवा ने कहा कि मेरे गांव में 8वीं तक ही स्कूल है, सीएम ने कहा कि मैं 12 वीं तक करवा दूंगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: दो दिन के निजी दौरे पर राजस्थान पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, पारिवारिक कार्यक्रम में होंगी शरीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget