एक्सप्लोरर

महिला को बंधक बनाकर अलग-अलग जगहों पर गैंगरेप, पुलिस को बताई रूह कंपा देने वाली आपबीती

Bundi Gang Rape Case: पीड़िता जब बदमाशों के चंगुल से बचकर निकली तो उसने पुलिस को पूरी बात बताई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

राजस्थान के बूंदी में बंधक बनाकर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बदमाशों की चुंगल से भागकर पीड़िता बस स्टैंड जा पहुंची. पुलिस को कॉल कर मदद मांगी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला सेल के पुलिस उपाधीक्षक नारायण लाल ने बताया कि एक महिला ने कॉल कर गैंगरेप की सूचना दी. सूचना पर पुलिस बस स्टैंड पहुंची तो वहां 36 साल की महिला अकेली मिली. पूछताछ करने पर उसने दो महिलाओं के बंधक बनाकर रखने और आधा दर्जन लोगों के गैंगरेप करने की बताया. थाने लाकर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कराया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चित्तौड़ निवासी 36 साल की महिला को परिचित महिला 15 नंवबर को चित्तौड़ से देवली और पुष्कर लेकर आई. जहां परिचित महिला ने अपनी साथी महिला के साथ मिलकर उसको बंधक बना लिया. तीन दिन बंधक बनाकर उसे रखा गया. जगह-जगह होटलों में ले जाकर आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. मामले की जांच महिला अपराध इंवेस्टिगेशन नारायण लाल विश्नोई को दी गई. इस मामले में कुछ दलालों के नाम भी सामने आ रहे है. पुलिस ने मेडिकल मुआयना करवाया लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

बूंदी जिले में देह व्यापार काफी फलफूल रहा है

छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बूंदी जिले की पुलिस के उदासीन रवैये के कारण बूंदी शहर समेत शहर के पास से निकल रहे एनएच-52 पर स्थित कई होटलों और ढाबों पर सरेआम जिस्मफरोशी का गंदा कारोबार चल रहा है. इस गंदे धंधे में कई महिलाएं भी शामिल हैं. यही कारण है कि पिछले कुछ समय में बूंदी जिले में देह व्यापार काफी फलफूल रहा है. बूंदी पुलिस को चाहिए की वह समय रहते कार्रवाई करे ताकि इन घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके.

राजस्थान में बढ़ रही है रेप और गैंगरेप की वारदात

अकेले बूंदी जिले में ही नहीं बल्कि राजस्थान अलग-अलग हिस्सों में रेप और गैंगरेप की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं. स्कूली बच्चियों को यौन शोषण का शिकार बनाया जा रहा है. यहां तक कि कई सरकारी स्कूलों में बच्चियां शिक्षकों की ही गंदी नजरों की शिकार हो रही है.

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में आज से आंधी के साथ होगी बारिश, तापमान में होगी गिरावट

RPSC AE Admit Card 2021: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने AE पदों के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी, यहां से करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget