एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime: भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, बॉर्डर पार से आई 30 करोड़ की हेरोइन जब्त

Anupgarh News: पुलिस अधीक्षक रमेश मौर्य ने बताया कि अनूपगढ़ जिले के रायसिंहनगर इलाके में गांव 44 पीएस में बीती रात छह किलो हेरोइन बरामद की गई है. जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 30 करोड़ है.

Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर लगातार हेरोइन तस्करी की वारदातों में इजाफा हुआ है. पाकिस्तान से लगातार ड्रोन के माध्यम से यह तस्करी का सिलसिला जारी है, जबकि पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को तस्करों की कमर तोड़ने में कामयाबी मिल रही है. बीती रात शानिवार को भी भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में हेरोइन की डिलीवरी लेने आए तस्करों ने गांववालों पर हवाई फायरिंग की और भाग गए. 

पुलिस अधीक्षक रमेश मौर्य ने बताया कि अनूपगढ़ जिले के रायसिंहनगर इलाके में गांव 44 पीएस में बीती रात ग्रामीणों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी. इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. साथ ही तस्कर भी हेरोइन की डिलीवरी लेने के लिए पहुंचे हुए थे. ग्रामीणों ने तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. 

30 करोड़ की हेरोइन जब्त
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसपर पुलिस ने नाकाबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कार सवार तस्करों ने पुलिस वाहन और जवानों पर फायरिंग करते हुए भाग गए. बताया जा रहा है कि मौके से छह किलो हेरोइन बरामद की गई है. जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 30 करोड़ बताई जा रही है.

इस घटना के बाद बीएसएफ और पुलिस ने सयुंक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया है. बता दें सीमा पार से आने वाली हेरोइन को अधिकतर पंजाब में सप्लाई किया जाता है. ऐसे में पंजाब के तस्करों के सम्बन्ध स्थानीय तस्करों से होते हैं और अंदेशा है कि तस्कर आसपास के गांव में हो सकते हैं. पुलिस ने भी ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने को कहा है. 

वहीं इससे पहले अनूपगढ़ में ही एसओजी पुलिस ने 15 करोड़ रुपये कीमत की तीन किलो हेरोइन के साथ तीन तस्करों को पकड़ा था. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर की गाड़ी को भी जब्त किया था. 

ये भी पढ़ें:

किरोड़ी लाल मीणा देंगे इस्तीफा? लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद इस बात से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget