एक्सप्लोरर

Rajasthan: मदन राठौड़ बोले, 'कांग्रेस ने वाहवाही लूटने के लिए योजना बनाई, समीक्षा होना लाजमी'

Rajasthan Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार ने किसी जनकल्याणकारी योजना को बंद नहीं किया है. यदि पूर्व सरकार ने सिर्फ दिखावा करने के लिए योजनाएं बनाई थीं, तो उनकी समीक्षा आवश्यक है.

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को कहा कि मौजूदा भजनलाल सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की किसी जनहितैषी योजना को बंद नहीं किया है. राठौड़ ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ ‘वाहवाही लूटने’ के लिए योजना बनाई है तो उसकी समीक्षा होना लाजमी है.

कांग्रेस पार्टी मौजूदा सरकार के उस फैसले का विरोध कर रही है जिसमें पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाए गए कुछ जिलों और संभागों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.

'समीक्षा होना है लाजमी'
राठौड़ ने कहा, “बीजेपी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की किसी भी जनहितैषी योजना को बंद नहीं किया लेकिन अगर कांग्रेस ने केवल वाहवाही लूटने के लिए योजना बनाई है तो उसकी समीक्षा होना लाजमी है.”

उन्होंने कहा कि पिछली अशोक गहलोत सरकार ने पांच साल तक पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को अटकाए रखा लेकिन बीजेपी सरकार ने आने के बाद सबसे पहले ईआरसीपी परियोजना पर काम किया और एमओयू के बाद टेंडर प्रक्रिया तक शुरू करने का ऐतिहासिक काम हुआ.

'कांग्रेस ने हमेशा भ्रम फैलाया है'
राठौड़ ने कहा कि बीजेपी सरकार की ओर से एक साल में किए गए जनहितैषी कार्य कांग्रेसी नेताओं को नजर नहीं आ रहे है और कांग्रेस ने हमेशा भ्रम फैलाया है, कभी संविधान के नाम पर तो कभी ईवीएम के नाम पर. कांग्रेस ने मौजूदा सरकार द्वारा बांसवाड़ा संभाग को खत्म करने के विरोध में सोमवार को बांसवाड़ा शहर में जनसभा की.

'सड़क से सदन तक किया जाएगा आंदोलन'
इस सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार के जिलों व संभागों को समाप्त करने के फैसले के खिलाफ 'सड़क से सदन' तक आंदोलन किया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान में ऐसी सरकार आई है जिसने पिछली सरकार के दिए 'तोहफे' जनता से छीन लिए हैं.

Rajasthan: बीजेपी ने जयपुर के 13 मंडल अध्यक्ष घोषित किए, देखिए नामों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget