एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: सीएम गहलोत के सरकार रिपीट के दावे पर बोले वासुदेव देवनानी, 'देख रहे मुंगेरीलाल के सपने'

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत इन दिनों विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जिसमें वह यह दावा कर रहे हैं कि वह 2023 विधानसभा चुनाव में सरकार रिपीट करेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में कुछ ही महीने बाकी हैं उससे पहले ही चुनावी घमासान शुरू हो चुका है. बीजेपी चुनावी माहौल में रंगी नजर आ रही है. इस बीच पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) शनिवार को जोधपुर दौरे पर रहे. इस दौरान एबीपी लाइव से खास बातचीत करते हुए देवनानी ने सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत घोषणावीर बन कर घोषणा कर रहे हैं. इनकी घोषणाएं धरातल पर नहीं आ रही हैं. जनता ने मन बना लिया है कि सरकार को विदाई देना है.

अजमेर से बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा,"सीएम अशोक गहलोत सरकार के रिपीट होने का दावा कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वह मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं. वह खुद जानते हैं कि उनकी सरकार रिपीट नहीं हो रही है.  जिस प्रकार से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घोषणावीर बने हुए हैं लेकिन घोषणाएं धरातल पर नहीं आ रही है. उन्होंने कहा था कि हम सबको 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे. केंद्र सरकार की ओर से इनको 78 लाख उपभोक्ताओं की लिस्ट भेजी गई थी. मात्र 14 लाख उपभोक्ताओं को राहत देकर इतिश्री कर ली है. अभी भी 64 लाख से अधिक लोग वंचित हैं. ऐसा ही लम्पी में हुआ हैं. गोपालकों को कहा गया था कि प्रति गाय मौत पर मुआवजा देंगे. वह केवल 45 हजार गोपालकों को मुआवजा दिया है."

पेपर लीक से जुड़े हैं सरकार के लोग - वासुदेव
वासुदेव देवनानी ने आगे कहा, "पेपर लीक इन्हीं की सरकार के लोगों से जुड़ा हुआ है. यह लोग एसओजी की बात करते हैं कि एसओजी जांच कर रही है. एसओजी ने पेपर लीक मामले में आज तक जांच नहीं की यह तो ईडी के आने के बाद कुछ मामलों का खुलासा हुआ है. यह सरकार युवा विरोधी सरकार है. इसलिए प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है. सरकार को विदाई देना तय कर लिया है."

हवाई फायर करते हैं सीएम गहलोत - वासुदेव
अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा, "राजस्थान कि गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंप लगा रही है. यह राहत कैंप नहीं है आफत कैंप है जैसा कि उन्होंने कहा था कि बिजली के 100 यूनिट हम मुफ्त देंगे. अब जब लोगों के पास बिल आए तो पहले की तुलना में ज्यादा बिल थे. जब आपकी सरकार ने माफ कर दिया तो फिर इतना ज्यादा बिल कैसे आया. सीएम गहलोत घोषणावीर की तरह घोषणा कर रहे हैं. उन्हें लोग हवाई फायर को समझ चुके हैं. हवाई फायर से किसी को राहत नहीं मिलेगी."

य़े भी पढ़ें- Rajasthan: भ्रष्टाचार को लेकर हनुमान बेनीवाल का बड़ा आरोप, कहा- 'मिले हुए हैं सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget