एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: पीएम मोदी के कार्यक्रम से भाषण हटाने के आरोपों पर बीजेपी ने अशोक गहलोत को घेरा, पूछे ये सवाल

Rajasthan News: मुख्यमंत्री का कहना है कि पीएमओ ने कार्यक्रम से उनके तीन मिनट के भाषण को हटा दिया है.मुख्यमंत्री के इस बयान का प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट के जरिए खंडन किया है.

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं. वहां वे सीकर में नौ करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त जारी करेंगे. इसके अलावा को कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और लोकार्पण करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यमंत्री का कहना है कि पीएमओ ने कार्यक्रम से उनके तीन मिनट के भाषण को हटा दिया है.मुख्यमंत्री के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने उनपर हमला बोल दिया है. 

गजेंद्र सिंह शेखावत का हमला

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक ट्वीट में कहा, ''प्रधानमंत्री जी ने आपको आमंत्रित किया लेकिन आप कह रहे हैं कि मैं नहीं आ पाऊंगा और ट्वीट में अपना भाषण भी लगा दिया. यह बताता है कि आप जैसा अनुभवी राजनीतिज्ञ भी कुंठा में अपरिपक्व हो सकता है. आपने अतिथि के स्वागत की राजस्थान की महान संस्कृति और परंपरा की भी अवज्ञा की है. राजनीति नहीं राज्य और देश का विकास बड़ा होता है गहलोत जी! आप कांग्रेस के नहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी भाजपा के नहीं देश के प्रधानमंत्री हैं.''

सीपी जोशी के सवाल

वहीं राजस्थान बीजेपी के प्रमुख सीपी जोशी ने अपने ट्वीट में लिखा है,'' मुख्यमंत्री जी आप गलत तथ्य पेश करके प्रदेश की जनता को गुमराह क्यों करना चाहते हैं,आज के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के अनुसार आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है. लोकार्पण पट्टिका में आपका नाम है. मना तो आपके कार्यालय द्वारा हुआ है.'' 

उन्होंने लिखा है, ''कांग्रेस राज में जनता को अच्छे हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं मिले? आपने किसानों के लिए कितना कर्ज माफ किया? क्यों उनकी जमीनें आपकी सरकार नीलाम करवाना चाहती है. जबकि केंद्र सरकार अपनी योजनाओं से किसानों की आय बढ़ा रही है, उन्हें स्वावलंबी बना रही है.अग्निवीर योजना से देश का युवा सशक्त हो देश के भविष्य का निर्माण करेगा,आपको उससे क्या समस्या है. आपने युवाओं के लिए पेपर आउट के अलावा क्या किया? मैं आपसे यह प्रश्न पूछना चाहता हूं कि कितनी योजनाएं हैं जिनका शिलान्यास आपने अपने इस कार्यकाल में किया और अब लोकार्पण कर रहे हैं?''

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आरोप

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट में कहा था, ''माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है, इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता.'' इस ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री अपनी सात मांगों की एक सूची भी लगाई है.

पीएमओ का जवाब

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सफाई दी है. उसने एक ट्वीट में कहा है, ''प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको आमंत्रित किया गया है. आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है, लेकिन आपके कार्यालय ने बताया कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली यात्राओं के दौरान भी आपको हमेशा आमंत्रित किया गया है. आपने अपनी उपस्थिति से उन कार्यक्रमों की शोभा भी बढ़ाई है. आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है. विकास कार्यों की पट्टिका पर भी आपका नाम है. अगर आपको हाल ही में लगी चोट के कारण कोई शारीरिक परेशानी न हो, तो आपकी उपस्थिति को बहुत महत्व रखेगी.''

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget