एक्सप्लोरर

Rajasthan: Rajasthan: ERCP धन्यवाद यात्रा में कांग्रेस पर बरसे CM भजनलाल शर्मा, 'योजनाओं को लटकाया, अटकाया और भटकाया'

Rajasthan BJP Aabhar Yatra: बीजेपी की धन्यवाद यात्रा दूसरे दिन धौलपुर से शुरू हुई. इस यात्रा के करौली पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सिक्कों से तौला.

Karauli News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ईआरसीपी धन्यवाद यात्रा निकाल रहे हैं. इसी क्रम में उनकी यात्रा करौली पहुंची, जहां उन्होंने आभार सभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धन्यवाद यात्रा दूसरे दिन धौलपुर से शुरू हुई और फिर बाड़ी पहुंची, बाड़ी में सीएम ने आभार सभा को संबोधित किया और यात्रा करोली पहुंची. करौली पहुंचने पर सीएम भजनलाल शर्मा को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सिक्कों से तौला गया.

मुख्यमंत्री ने आभार सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "कांग्रेस सरकार में ईआरसीपी योजना को अटकाया, लटकाया, भटकाया गया, लेकिन हमने सरकार बनाते ही डेढ़ महीने के अदंर ईआरसीपी योजना को लागू कर दिया. प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है और किए गए सभी वादे पूरे किये जायेंगे. उन्होंने कहा की राजनीति में काम करते हैं तो मन के अंदर विश्वास पैदा करना होता है." सीएम भजनलाल शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, "राजनीतिक दलों और राजनेताओं ने जिनकी लंबे समय तक सरकार रही, उन्हें जनता के लिए जो काम करना चाहिए वह काम ही नहीं किया.

'कांग्रेस ने की तुष्टिकरण की राजनीति'
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "राजनीतिक दलों और राजनेताओं के इस रवैये से जनता के मन एक ऐसा भाव पैदा कर दिया, जनता का उन्हें देखते मन का भाव बदल जाता है." उन्होंने कहा, "ऐसे में जब वह जनता के बीच जब जाते हैं, तो उन्हें जनता की सुननी भी पड़ेगी और उनके काम भी करने पड़ेंगे. जनता जिनको चुनकर भेजती है उनका दायित्व है कि वह जनता की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें. सीएम भजनलाल ने आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की राजनीति कर हमेशा झूठ बोला लूट और भ्रष्टाचार किया है.

सीएम ने कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप
प्रदेश की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार का जिक्र करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में शोभायात्रा पर पथराव की घटना को अंजाम दिया गया था. उन्होंने कहा कि राजस्थान में अलवर, करौली, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ या उदयपुर का कन्हैया लाल हत्याकांड जैसी घटनाएं कांग्रेस सरकार के समय हुई थीं. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के आधार पर चलने वाली कांग्रेस सरकार किसी भी तरह का निर्णय नहीं ले सकी. मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस सरकार ने किसी का काम नहीं किया चाहे वो किसान हो मजदूर हो या गरीब हो."

'संकल्प पत्र के सभी वादे होंगे पूरे'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आभार सभा को संबोधित करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के समय संकल्प पत्र में जनता से जो वादा किया, विश्वास दिलाते हैं कि एक-एक वादे को पूरा किया जाएगा. साथ ही जो समय दिया उस समय से पहले ही पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि सच्चे मन से जो काम करता है परमात्मा भी उसका साथ देता है. हमारी सरकार बने दो महीने और कुछ ही दिन हुए हैं. 15 दिसंबर को शपथ ली थी और 16 दिसंबर से आपका काम प्रारंभ कर दिया था. कांग्रेस हमेशा झूठ और लूट की राजनीति करती है." 

'पीएम के नेतृत्व में एक-एक गारंटी करेंगे पूरा'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक गारंटी को पूरा करते हैं. प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उसको करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक-एक गारंटी को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा का चुनाव होना है. राजस्थान ने दो बार से 25 की 25 सीटें भारतीय जनता पार्टी को दी हैं. इस बार भी 25 सीट देनी है. एक भी पोलिंग बूथ ऐसा नहीं रहे, जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत नहीं हो.  उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट ऐसी नहीं होनी चाहिए जहां पर बीजेपी सांसद पांच लाख कम वोटों के मार्जिन से जीते."

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: 'केंद्र ने दिए 27 हजार करोड़, अशोक गहलोत ने खर्च ही नहीं किए', ERCP को लेकर गजेंद्र शेखावत का कांग्रेस पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget