एक्सप्लोरर

वसुंधरा राजे के कार्यक्रम से संगठन ने बनाई दूरी, देर रात पहुंचे BJP के प्रदेश प्रभारी, साथ में थे विधायक देवनानी

Vasundhara Raje Shakti Pradarshan: सबसे ज्यादा चर्चा का विषय यह है कि राजे के इस कार्यक्रम से राज्य की भाजपा ने किनारा काट लिया. चुरू से आने वाले दो दिग्गत नेता अपने जिले के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे.

Rajasthan Politics: राजस्थान में चार मार्च को सियासी घटनाएं हुई हैं. उसकी चर्चा कल से ज्यादा आज हो रही है. क्योंकि जयपुर और चूरू से दो बड़े नेता अपनी ताकत को दिखाने में दिखे. एक तरफ जयपुर में संगठन को लेकर सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने अपनी पूरी ताकत दिखाई. वहीं दूसरी तरफ चूरू के सालासर में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम को निजी बताते हुए पूरी शक्ति दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है.

वही पुराना अंदाज और पुराने लोगों के साथ वसुंधरा राजे ने अपना कार्यक्रम किया. सबसे ज्यादा चर्चा का विषय यह है कि राजे के इस कार्यक्रम से राज्य की भाजपा (BJP) ने किनारा काट लिया है. चुरू से आने वाले प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष दोनों अपने जिले में हो रहे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. जानकारी के अनुसार कुछ विधायक और सांसद जयपुर (Jaipur) में भाजपा के प्रदर्शन (BJP Protest) में शामिल नहीं हुए. जबकि वो लोग सालासर में दिखे.

कुछ खुलकर तो कुछ छिप-छिपकर मिले

राजे का कार्यक्रम पहले से ही निजी घोषित किया गया था. फिर भी जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, सांगानेर के विधायक अशोक लाहोटी, मालवीयनगर के विधायक काली चरण शराफ, छाबड़ा के विधायक प्रताप सिंघवी, कैलाश मेघवाल, राजसमंद की विधायक दीप्ती महेश्वरी, चूरू के सांसद राहुल कस्वां, श्रीगंगानगर के सांसद निहाल वहां पर प्रमुख रूप से सुबह दिखे. वहीं बड़ी संख्या में पूर्व विधायक वहां पर मौजूद दिखे. इन्हें खुलकर कार्यक्रम में जाने में कोई परहेज नहीं है. वहीं बड़ी संख्या में देर रात तक विधायक वहां पर पहुंचे लेकिन उनकी फोटो सामने नहीं है. बताया जा रहा है कि ये वो विधायक या सांसद है जो पार्टी के कार्यकम्र के बाद चूरू पहुंचे. विधायक और सांसदों की अलग-अलग संख्या का दावा किया जा रहा है. इसका कोई सटीक प्रमाण नहीं है.

संगठन ने किया साफ-साफ किनारा

राजे का कार्यक्रम पहले से ही तय था लेकिन इसी बीच जब भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के चार मार्च के कार्यक्रम की जानकारी दी तभी से प्रदेश के भाजपा में खलबली मच गई. उसके बाद तरह -तरह की खबरें सामने आने लगी. कुछ खबरें यहां तक आने लगी की  राजस्थान भाजपा या केंद्र से कोई नेता राजे के कार्यक्रम में नहीं जाने वाला है. फिर राजे के कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का बयान आ गया कि वो शाम को राजे के कार्यक्रम में जायेंगे. हालांकि, देर रात तक भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह के कार्यक्रम में पहुंचे. उनके साथ अजमेर के विधायक वासुदेव देवनानी भी थे. लेकिन बड़ा सवाल संगठन से है. संगठन से कोई भी नहीं गया.

कहां कितनी भीड़ इसपर चर्चा देर रात तक

कल जयपुर में भाजयुमो को विधान सभा का घेराव करना था लेकिन बाद में विधान सभा स्थगित होने पर मुख्यमंत्री का आवास घेरा गया. शाम को राजे के कार्यकम को लेकर चर्चा यही रही की किसमें कितनी भीड़ दिखी.  लोग फोटो और वीडियो देखकर अपना अनुमान लगा रहे थे. कोई अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच सका. हालांकि, अलग-अलग दावे होते रहे.

ये भी पढ़ें:-  

Rajasthan Politics: कांग्रेस आलाकमान से फिर मिला झटका, क्या होगा सचिन पायलट का मास्टर प्लान?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget