एक्सप्लोरर

Bhilwara News: भीलवाड़ा में गोलीकांड के बाद तनाव, धारा 144 लागू, 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में गुरुवार को गोलीकांड के बाद तनाव हो गया है. फायरिंग में एक युवक की मौत हाेने के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की.

Murder In Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में गुरुवार को गोलीकांड के बाद तनाव हो गया है. दो सगे भाईयों पर फायरिंग में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है. खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात से शहर में दहशत फैल गई है. वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की. माहौल गर्माने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला है. संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात की गई है. इस वारदात के तार भीलवाड़ा के आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जुड़े बताए गए हैं. गोलीकांड के बाद माहौल खराब होने की आशंका के कारण जिला प्रशासन ने तत्काल धारा 144 लागू कर दी है. वहीं, अजमेर संभागीय आयुक्त ने 48 घंटे के लिए नेटबंदी का आदेश जारी किया है. प्रशासन ने फायरिंग के बाद मौत से हुए तनाव के बाद अफवाह रोकने के लिए यह फैसला लिया है.

भीलवाड़ा की एडिशनल एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि भीलवाड़ा के बड़ला चौराहे पर फायरिंग की घटना हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो सगे भाई इब्राहिम पठान उर्फ भूरा (34) और कमरूद्दीन उर्फ टोनी (22) पुत्र मुंशी खां पठान बड़ला चौराहे से हरणी महादेव की तरफ जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए और दोनों भाईयों पर फायरिंग की. 3 राउंड फायर किए. गोली लगने से इब्राहिम पठान की मौत हो गई. उसका भाई कमरूद्दीन घायल हो गया है. घायल को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया और शव को मोर्चरी में रखवाया है. एसपी आदर्श सिद्धू ने मौका मुआयना कर सभी से शांति की अपील की है. उन्होंने कहा कि अपराधी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे.

आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जुड़े हैं तार

बताया जा रहा है गोलीकांड की इस वारदात के तार आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जुड़े हैं. भीलवाड़ा में 10 मई की रात को कोतवाली थाना इलाके के शास्त्री नगर में आदर्श तापड़िया स्कूटी पर जा रहा था. इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी थी. उस वक्त भी आदर्श की हत्या के बाद शहर में तनाव की स्थिति हो गई थी. गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए थे. तब भी प्रशासन ने जिले में नेटबंदी की थी.

तोड़फोड़ कर मांगा मुआवजा

हत्या की वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया. भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की. गुस्साए लोग मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी तथा घायल को 10 लाख रुपए देने की मांग कर रहे हैं. मौके पर पहुंची ने मोर्चा संभालकर प्रदर्शनकारी भीड़ को हटाया.

धारा 144 के साथ नेटबंदी

गोलीकांड के बाद भीलवाड़ा में तनाव का माहौल है. तनाव को शांत करने और अफवाहाें पर अंकुश लगाने के लिए घटनास्थल बड़ला चौराहा, महात्मा गांधी अस्पताल, भीमगंज, सिटी कोतवाली समेत शहरभर में शांति कायम रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की है. 48 घंटे के लिए नेटबंदी भी की है. पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget