एक्सप्लोरर

भीलवाड़ा में सीएम के साथ सेल्फी की आड़ में अवैध वसूली, साजिश का ओडियो वायरल, जानें पूरा मामला

Bhilwara News: भीलवाड़ा स्वास्थ्य विभाग में परमेंद्र सिंह नामक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगे हैं. उस पर अधिकारियों और राजनेताओं के साथ सेल्फी लेकर रौब जमाने का ऑडियो वायरल हुए हैं.

राजस्थान प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कर्मचारी पर बड़े अधिकारियों और राजनेताओं के साथ सेल्फी वायरल कर खुद को ‘सीएमएचओ ऑफिस से परमेंद्र सिंह’ बताकर रौब जमाने, महिला कर्मचारियों से अभद्रता करने और झोला छाप डॉक्टरों से मंथली वसूली करने के ऑडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया हैं.

हाल ही में करेड़ा सीएससी के आधिकारिक सोशल मीडिया ग्रुप पर सीएम भजन लाल शर्मा , बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ,पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल और सीएमएचओ भीलवाड़ा गोस्वामी के साथ के कैप्शन लिखे फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिन्हें परमेंद्र सिंह चुंडावत के निजी नंबरों से शेयर किया गया. वहीं ऑफिशल ग्रुप में एक महिला कर्मचारी के साथ मेसेज के जरिए अभद्रता करते हुए और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑडियो क्लिप्स वायरल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति खुद को ‘सीएमएचओ ऑफिस से परमेंद्र सिंह’ बताते हुए झोला छाप चिकित्सकों से 20/20 हजार रुपयों की मांग करता है और रुपए नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाते सुना गया. 

इन ऑडियो क्लिप्स ने जिले भर में सनसनी मचा दी है. इसके बाद सीएम से लेकर जिला चिकित्सा अधिकारियों के साथ की सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल सेल्फियों और धमकी भरे संदेशों की भरमार पड़ी हुई हैं , जिनका मकसद अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाना ओर अपना रुतबा कायम करने का प्रयास के रूप में देखा गया हैं, इस व्यक्ति का नाम परमेंद्र सिंह बताया जा रहा है, जिसे पूर्व में करेड़ा सीएचसी से एपीओ किया गया था. इसके बावजूद, यह मांडल उप जिला चिकित्सालय के स्थान पर सीधे जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत रहा, जो खुद में एक सवाल खड़ा करता है.

पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण और शिकायतें दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार परमेंद्र सिंह के विरुद्ध पूर्व में करेड़ा थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है. बावजूद इसके, उसका जिला कार्यालय में बैठे रहना, उसके कथित रसूख और 'ऊपरी सपोर्ट' की ओर इशारा करता है. वही वायरल ओडियो जिसमें अपने आपको पावर फूल बताते हुए जिलेभर में तथाकथित रूप से प्रैक्टिस करने वाले झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने की एवज में रुपए मांगने नहीं देने पर अभद्र. भाषा के साथ उन्हें देख लेने जैसी कई बापूनगर , बेमाली , करेड़ा , चावण्डिया , भीलवाड़ा बापू नगर  क्षेत्र में हुई चर्चाओं की ओडियो क्लिप की भरमार देखी जा सकती हैं , वही एपीओ के बाद मांडल उप जिला चिकित्सालय में सेवाएं प्रदान करनी थी लेकिन जिला चिकित्सा प्रभारी कार्यालय में सेवाएं देने का कारण सभी को आश्चर्यचकित कर रहा है.

राजनेताओं के साथ सेल्फी का खेल
परमेंद्र सिंह पर आरोप है कि वह सीएम भजन लाल शर्मा , बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ , सांसद सुभाष बहेडिया , मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल जैसे राजनेताओं और सी एम एच ओ चेतन पूरी गोस्वामी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ली गई सेल्फियों को सोशल मीडिया पर वायरल करता, ताकि वह सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर प्रभाव डाल सके. यह एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है, जिससे वह खुद को सत्ता से जुड़ा हुआ साबित कर सके और दबाव में आकर कर्मचारी उसका लोहा मानते हुए उसके कहे अनुसार कार्य कर सके.

महिला कर्मचारियों पर दबाव और अभद्र भाषा
ऑफिशियल सोशल मीडिया ग्रुप में एक महिला कर्मचारी के साथ भी अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया हैं , महिला कर्मचारियों ने भी उसके खिलाफ दबाव बनाने और अपमानजनक भाषा प्रयोग करने की शिकायत दी हैं.जिस पर फिलहाल किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं.

करेड़ा सी एच सी केंद्र से हाल ही में 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी गोविन्द सोनी ने वरिष्ठ कार्यालय सहायक परविंदर सिंह चुंडावत पर रुपए मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं. गोविन्द सोनी के अनुसार, परविंदर सिंह अपने प्रभाव और राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों पर दबाव बनाता था. उसने उच्च पदस्थ नेताओं जैसे मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक के साथ फोटो दिखाकर कई कर्मचारियों को डराया और अनावश्यक माँगें कीं. सेवानिवृत्त अधिकारी का आरोप है कि पेंशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में परविंदर सिंह ने ₹50,000 की रिश्वत की मांग की, जो उन्होंने देने से इनकार कर दिया था.

इस संबंध में समय रहते चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को शिकायत भेजी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं, परविंदर सिंह पर आरोप है कि वह आए दिन संगठन प्रतिनिधियों और चिकित्सा अधिकारियों तक को खुलेआम धमकाता है कि “मेरे संबंध जयपुर तक हैं, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता.”

वरिष्ठ कर्मचारी ने की पहचान वायरल ओडियो की
वर्तमान में कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें एक बंगाली डॉक्टर से कथित रूप से पैसे माँगने की बातचीत शामिल है. गोविन्द सोनी ने आवाज की पहचान परविंदर सिंह के रूप में की है. बावजूद इसके, विभाग की ओर से कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं हुई है. यह भी आरोप है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भीलवाड़ा और संबंधित अधिकारी इस पूरे प्रकरण में मौन साधे हुए हैं और कार्रवाई से बच रहे हैं.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेड़ा में पदस्थ रहे वरिष्ठ कार्यालय सहायक परविंदर सिंह चुंडावत पर गंभीर आरोप सामने आए हैं. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर अवताड़े ने पुष्टि करते हुए बताया कि परविंदर सिंह द्वारा लगातार विभागीय कार्यों में लापरवाही, महिला कर्मियों से अभद्रता, सोशल मीडिया पर राजनेताओं के साथ तस्वीरें पोस्ट कर कर्मचारियों को डराने जैसे कई आपत्तिजनक कृत्य किए गए.

डॉ. अवताड़े के अनुसार, परविंदर सिंह समय पर कार्यालय नहीं आता था और कार्यों को जानबूझकर लंबित रखता था. जब एक वरिष्ठ स्टाफ नर्स के पेंशन प्रकरण की प्रक्रिया चल रही थी, तब परविंदर सिंह द्वारा उनसे पैसों की मांग की गई. इसकी लिखित शिकायत स्वयं डॉ. अवताड़े को प्राप्त हुई थी. उन्हीं के अनुसार, उक्त अनियमितताओं के कारण परविंदर सिंह को एपीओ किया गया था. इतना ही नहीं, परविंदर सिंह के विरुद्ध एक आपराधिक मामला भी दर्ज हो चुका है.

डॉ. अवताड़े ने हाल ही में वायरल हो रही कुछ ऑडियो क्लिप्स की भी पुष्टि की, जिनमें परविंदर सिंह कथित रूप से कुछ संविदा चिकित्सकों से पैसे माँगते हुए सुने जा सकते हैं. उन्होंने कहा, “मैं उनकी आवाज को भली-भाँति पहचानता हूँ और यह वायरल ऑडियो उन्हीं की है.”

सोशल मीडिया पर वायरल ओडियो 
सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर 5 से अधिक ओडियो वायरल' चल रहे है जिसमें अपने आपको परमेंद्र सिंह चुंडावत बताते हुए कॉल पर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए धमकाया जा रहा हैं और उनसे रुपयों की खुली डिमांड की जा रही हैं एक ओडियो में धमकाने वाला ये कहता सुन जा सकता हैं कि मेरा बेमाली चखेड़ ओर करेड़ा में खौफ है तुम समझ नहीं रहे हो मैं क्या कर सकता हु तुम मेरी डिमांड तत्काल पूरी करो वर्ना फिर खामियाजा भुगतने के लिए तैयार हो जाओ. इस तरह की कई ओडियो क्लिप वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: ब्यावर में जेसीबी से लटकाकर ड्राइवर को पीटने वाले आरोपी का मिट्टी में मिला रसूख, पुलिस ने निकाला जुलूस

Input By : सुरेंद्र सागर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget