एक्सप्लोरर

Bharatpur News: भांजी को मैसेज करने से नाराज मामा ने चलवाई थी छात्र पर गोली, 2 सुपारी किलर समेत तीनों गिरफ्तार

Bharatpur Crime News: पंकज रोहित की भांजी को मैसेज करता था इसलिए रोहित पंकज से नाराज था. रोहित ने लोकेंद्र और रोहिताश को लालच देकर पंकज पर गोली चलवा दी.

Bharatpur firing incident: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के सेवर थाना इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर 21 जून को अपनी बाइक से एग्जाम देकर घर लौट रहे छात्र पर फायरिंग की घटना का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस ने खुलासा करते हुए फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा इन दोनों बदमाशों को फायरिंग करने के लिए सुपारी देने वाले रोहित सिंह को पिछले 29 जून को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 

पेट में लगी थी गोली
जानकारी के अनुसार नदबई थाना क्षेत्र के गांव भदीरा का रहने वाला पंकज लखनपुर थाना इलाके के गांव बिलौठ में अपनी बहन के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था . 21 जून की दोपहर को जब वह एग्जाम देने के बाद घर लौट रहा था तभी दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी और फरार हो गए थे. इसमें पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज जयपुर में चल रहा है उसके पेट में गोली लगी थी. 

Rajasthan News: कांग्रेस नेताओं के आपसी मतभेदों का शासन व्यवस्था पर असर! सतीश पूनिया ने यूं ली चुटकी

इस वजह से था नाराज
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंकज अपनी बहन के ससुराल में रहता था. वहीं पड़ोस में रोहित सिंह का भी घर था जिसकी भांजी भी साथ रहती थी. पंकज रोहित की भांजी को मैसेज करता था और संपर्क में था इसलिए रोहित पंकज से नाराज हो गया था. रोहित ने अपने पड़ोसी गांव दियावली निवासी लोकेंद्र और रोहिताश को लालच देकर पंकज पर उस समय गोली चलवा दी जब वह एग्जाम देकर बाइक से लौट रहा था. 

कबूल की वारदात की बात
फायरिंग करवाने से पहले रोहित ने पंकज को मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी भी दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर और षड्यंत्र रचने वाले रोहित ने कोई सबूत नहीं छोड़े थे और अपने मोबाइल बंद कर लिए थे. पुलिस ने धमकी भरे मैसेज के आधार पर ही रोहित को पकड़कर पूछताछ की जिसमें उसने वारदात को कबूल कर लिया था. पुलिस ने रोहित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था मगर फरार दोनों शूटरों को अब गिरफ्तार किया गया है . 

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया
सेवर थाना अधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि 21 जून को परीक्षा देकर लौट रहे पंकज पर दो अज्ञात बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए थे. पंकज के पेट में गोली लगी थी इसलिए उसे जयपुर के लिए रेफर किया गया था जहां उसका इलाज जारी है. जांच के दौरान पता चला कि उसी गांव के रहने वाले रोहित ने मैसेज के जरिए पंकज को जान से मारने की धमकी दी थी. पंकज रोहित की भांजी को मैसेज करता था इसलिए रोहित ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और गोली मरवाई. षड्यंत्रकारी रोहित को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था मगर फरार दोनों गोली मारने वाले बदमाशों को आज गिरफ्तार किया है. उन्हें कल कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Rajasthan News: हाईकोर्ट में याचिका के बाद नेत्रहीन रोहित ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा, कही ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget