एक्सप्लोरर

Rajasthan: हिस्ट्रीशीटर दूल्हे को शादी में हथियारबंद बाउंसर रखना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भेजा हवालात

Udaipur Crime News: बांसवाड़ा शहर की एक शादी चर्चा का विषय बनी है. दूल्हे का अपनी शादी को अलग दिखाना भारी पड़ गया. दूल्हे की वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस टीम हरकत में आ गई.

Udaipur News: इन दिनों युवाओं में शादी को लेकर अलग क्रेज देखने को मिल रहा है. अपनी शादी को यूनीक और यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम करते हैं. कई युवा शादी से पहले प्री वेडिंग शूट करवाते हैं. वहीं कई लोग हल्दी और मेहंदी सहित अन्य रीत रिवाजों के जरिये शादी समारोह को यादगार बना देते हैं. इसी तरह की एक शादी बांसवाड़ा शहर में हुई, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

दरअसल, बांसवाड़ा शहर का एक युवक अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक अलग तरीक अपनाया. दूल्हे युवक को ये तरीका काफी भारी पड़ गया. दूल्हा युवक हिस्ट्रीशीटर है, उसने अपनी शादी के बिनौली कार्यक्रम में हथियारबंद बाउंसर बुला लिए. दिखावे की यह सूचना पुलिस तक पहुंच गई, जो हिस्ट्रीशीटर सहित बाउंसरों को भारी पड़ गया. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हिस्ट्रीशीटर शाहिद नूर की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान बिनौली निकली. बिनौली में दूल्हे शाहिद नूर के आसपास 3 व्यक्ति हथियार लेकर चल रहे थे. तीनों ही बाउंसर थे और उनके हाथ में अलग-अलग तरह की गन थी. इसका वीडियो किसी ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. 

शांति भंग के आरोप गिरफ्तार
दूल्हे के साथ बाउंसरों के हाथ गन वीडियो वायरल हो गई. इसकी सूचना किसी ने पुलिस तक पहुंचा दी. इसके बाद राज तालाब पुलिस थाने का जाब्ता मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने तीनों ही बाउंसर्स को डिटेन कर थाने ले आई. पुलिस ने बाउंसरों से पूछताछ के बाद शादी इवेंट में जिसने उनको बुलाया था, उन्हें भी थाने बुलाया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चारों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
 
आदतन अपराधी है शहीद नूर
डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने मीडिया से बताया कि दूल्हा शाहिद नूर आदतन अपराधी है, उसकी ही शादी थी. उसने शादी में कुछ बाउंसर बुलाए थे, जिनके पास हथियार थे. एक तरह से यह आम जनता को भयभीत करने वाला मामला पाया गया. साथ ही एक अपराधी का महिमा मंडन करते हुए पाया गया. उन्होंने बताया कि इसको लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके लाइसेंस चेक कराए गए तो ओरिजनल पाए गए, लेकिन जिस अथॉरिटी ने इनको लाइसेंस जारी किया. उसको लेकर विधिवत रूप से जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Crime News: मौत से पहले शख्स का वीडियो वायरल, बोला- 'मारपीट कर पत्नी जहर देकर प्रेमी के साथ हुई फरार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget