एक्सप्लोरर

कौन हैं राजस्थान के पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत सिंह यादव? जिनपर ED ने मारी रेड

Baljeet Singh Yadav News: ईडी ने राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत सिंह यादव के ठिकानों पर छापेमारी की. उनपर स्कूलों के लिए खेल के सामान की आपूर्ति में गड़बड़ी करने का आरोप है.

Baljeet Singh Yadav ED Raids: राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत सिंह यादव के घर पर शुक्रवार (24 जनवरी) को ED ने रेड मारी. जिसकी वजह से वो चर्चा में है. केंद्रीय एजेंसी ईडी ने राजस्थान के जयपुर-दौसा और हरियाणा के रेवाड़ी समेत उनके 9 ठिकानों पर छापेमारी की. उनपर खेल सामग्री की खरीद में घोटाले का आरोप है.

बलजीत यादव अलवर जिले की बहरोड़ विधानसभा सीट से वर्ष 2018 में चुनाव जीत गए थे. वो निर्दलीय चुनाव जीते थे, लेकिन वर्ष 2023 में उन्हें हार मिली.

कांग्रेस ने लड़ना चाहते थे चुनाव

इस बार भी वो कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला. बलजीत बहरोड़ सीट से कई बार चुनाव लड़ चुके है. साल 2023 के चुनाव में बलजीत अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता सेना से चुनाव लड़े थे. बलजीत विधायक रहते हमेशा चर्चा में रहे. 

कई बार उन्होंने सेंट्रल पार्क में घटों बिना रुके दौड़ लगाई थी. अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मुखर रहे. विधानसभा परिसर में ट्रैक्टर लेकर घुस गए थे. उन्होंने कहा था कि मैं किसान का बेटा हूं और ट्रैक्टर हमारा साथी है. 50 वर्षीय बलजीत यादव लोकसभा का चुनाव भी लड़ने की तैयारी की थी लेकिन लड़ नहीं पाए. पिछले विधानसभा चुनाव में बलजीत ने अपनी खुद की पार्टी राष्ट्रीय जनता सेना बनाई थी. सिर्फ एक सीट पर ही उन्होंने चुनाव लड़ा था.

विधायक बाबा बालकनाथ से है अदावत
तिजारा से बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ से बलजीत यादव की राजनीतिक अदावत रही है. जब बाबा अलवर से सांसद थे, उस दौरान कई बार थाने में बालकनाथ और बलजीत का मामला गरमा चुका था. जिसमें बाबा ने बलजीत को खुली चुनौती दी थी. उस दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

क्या हैं बलजीत यादव पर आरोप ?
दरअसल, बलजीत यादव के कार्यकाल में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र की सरकारी स्कूलों के लिए खरीद की खेल सामग्री की शुरुआती जांच हुई थी. एसीबी ने तत्कालीन विधायक बलजीत यादव और 8 अधिकारी- कर्मचारियों की मिलीभगत पाई. प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद एसीबी ने बहरोड़ के निर्दलीय पूर्व एमएलए बलजीत यादव व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. 

बहरोड क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में विधायक कोटे (स्थानीय क्षेत्र विकास निधि) से स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद होनी थी. इसके लिए तत्कालीन विधायक बलजीत यादव ने जिला परिषद अलवर को जो अनुशंसा की उनमें फर्मों के नाम भी थे. जुलाई 2023 में बच्चों के खेल सामग्री में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ. इसमें कुल 32 स्कूलों को सामान दे दिया गया, बाकी को देना था. प्रत्येक स्कूल के लिए 9 लाख का खेल सामान खरीद किया था, ऐसे में करीब 3 करोड़ रुपये का समान खरीद हुआ.

राजस्थान के 5897 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया, अब क्या मिलेगा फायदा?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget