एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बृजभूषण शरण सिंह पर दिए बयान पर बाबा रामदेव का यू-टर्न, जानें क्या कहा?

Baba Ramdev News: बाबा रामदेव के बयान का करणी सेना ने विरोध किया था, वहीं अब बाबा रामदेव ने कहा कि वे राजपूत समाज के शौर्य और वीरता की कद्र करते हैं.

Rajasthan News: यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है. बाबा रामदेव के बयान को राजपूत समाज का अपमान बताया जा रहा था, जिसके बाद करणी सेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. वहीं अब उन्होंने  इसको लेकर सफाई पेश की है.

दरअसल, बाबा रामदेव तीन दिवसीय शिविर में भीलवाड़ा आए हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहीं महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग की थी. इस बयान के बाद भीलवाड़ा में करणी सैनिकों में नाराजगी थी. विवाद बढ़ता देख बाबा रामदेव ने करणी सेना के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और अपने बयान से यू-टर्न ले लिया. उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के शौर्य और वीरता की कद्र करते हैं, मैंने राजपूत समाज का कोई अपमान नहीं किया है. बृजभूषण पर दिए गए बयान को लेकर बचते हुए नजर हुए आए उन्होंने कहा कि कहा कि हम ठीक कर लेंगे और सुलट लेंगे.

 

बृजभूषण को लेकर क्या बोले थे बाबा रामदेव?
बता दें कि भीलवाड़ा में बाबा रामदेव ने कहा था कि "यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि देश के पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन उत्पीडन का आरोप लगा रहे है. ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए. वह आए दिन मां, बहन और बेटियों के बारे में फालतू की बातें करता है. यह अत्यंत निंदनीय और दुष्ट कार्य है."

बाबा रामदेव के बयान क्या बोले करणी सेना के नेता
करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने वीडियो जारी कर बाबा रामदेव के बयानों का कड़ा विरोध जताया था. उन्होंने कहा था कि बाबा रामदेव तो न्यायाधीश बन गए हैं. आप कैसे कह सकते हो कि बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे डाल दो. जब उनका मामला अदालत में चल रहा है और वो अपनी बात कहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने बृजभूषण पर दिए गए बयान को लेकर बाबा रामदेव से स्पष्टीकरण मांगा था वरना भीलवाड़ा में कार्यक्रम ना होने की धमकी दी थी.

ये भी पढ़ें

MP News: गुरुशरण महाराज को मंत्री हरदीप डंग के समर्थकों से मिली जान से मारने की धमकी, संत ने लगाए थे ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget