एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत बोले, 'कांग्रेस के घोषणा पत्र की आलोचना के लिए पीएम मोदी ने जुमला उछाला'

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र ऐतिहासिक दस्तावेज है और राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लाखों लोगों से मिले.

Ashok Gehlot Target On PM Modi: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार (7 अप्रैल) को कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव घोषणापत्र एक खूबसूरत दस्तावेज है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को भ्रमित करने के मकसद से इसकी आलोचना के लिए एक “जुमला” उछाला है.

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बिहार के नवादा में एक चुनावी रैली में कहा कि आम चुनाव के लिए हाल में जारी कांग्रेस के घोषणापत्र से ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ की बू आ रही है. उन्होंने कहा कि इस पर मुस्लिम लीग की छाप है और 'हर पन्ने से भारत को तोड़ने की गंध आ रही है.”

'नहीं ढूंढ पाए आलोचना के लिए एक शब्द'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, “यह इतना सुंदर घोषणापत्र है कि प्रधानमंत्री इसकी आलोचना के लिए एक शब्द भी नहीं ढूंढ पाए. इसलिए उन्होंने एक रास्ता निकाला और लोगों को भ्रमित करने के लिए मुस्लिम लीग का 'जुमला' उछालने की सोची.” गहलोत ने कहा, “हम खुद भी हैरान हैं. मुस्लिम लीग कहां से बीच में आ गई?”

'लाखों लोगों से मिले राहुल गांधी'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र “ऐतिहासिक” दस्तावेज है और राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा व भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जिन लाखों लोगों से मिले, उनके सुझावों के आधार पर यह तैयार किया गया है. कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना लोकसभा चुनाव घोषणापत्र जारी किया था.

10 सालों से जीत रही है सभी सीटें
गहलोत पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान के तहत गुजरात में बसे राजस्थान के लोगों से मिलने के लिए यहां आए थे. गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा. बीजेपी ने 2014 और 2019 में राज्य की सभी सीट जीती थीं.

ये भी पढ़ें: 'मैंने वैभव को अब आपको सौंप दिया', चुनाव प्रचार के दौरान भावुक हुए अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget