एक्सप्लोरर

Rajasthan: पुरानी पेंशन स्कीम को CM गहलोत ने बताया क्रांतिकारी, कहा- 'केंद्र सरकार को मजबूर करेंगे कि...'

Old Pension Scheme in Rajasthan: CM गहलोत ने साफ किया है कि सरकार OPS को वापस नहीं लेगी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर केंद्र सरकार सोचने पर मजबूर है,क्योंकि राजस्थान में 'OPS जिंदाबाद' के नारे लग रहे हैं.

Ashok Gehlot on OPS: राजस्थान में पुरानी पेंशम स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है. सीएम गहलोत ने एक बार फिर OPS को 'क्रांतिकारी फैसला' करार दिया और कहा कि केंद्र सरकार इसे मानने को राजी नहीं है. हालांकि, अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि राजस्थान सरकार इसे वापस नहीं लेगी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर केंद्र सरकार सोचने पर मजबूर हो गई है, क्योंकि राजस्थान में 'ओपीएस जिंदाबाद' के नारे लग रहे हैं और इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंच रही है.

सीएम गहलोत का एलान- वापस नहीं लिया जाएगा OPS
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते रविवार नागौर में थे, जहां उन्होंने महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया. इसी के साथ वहां किसान महासम्मेलन में शिरकत की और जनसंबोधन दिया. इस दौरान सीएम ने कहा कि ओपीएस एक क्रांतिकारी फैसला है, जिसे राजस्थान सरकार वापस नहीं लेने वाली है. अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार रिपीट होती है, तो इस योजना को बरकरार रखा जाएगा. वहीं, सीएम गहलोत ने कहा कि वह केंद्र सरकार पर भी दबाव बनाएंगे कि पुरानी पेंशन योजना को पूरे देश में लागू किया जाए.

बढ़ाई जा सकती है वृद्धावस्था पेंशन
सीएम गहलोत ने जनसंबोधन में कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार दोबारा आती है तो वृद्धावस्था पेंशन (जो मौजूदा समय में एक हजार रुपये है) को बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा. वहीं, उन्होंने बताया कि महंगाई राहत कैंप में जिन 10 सरकारी योजनाओं के गारंटी कार्ड दिए जा रहे हैं, ये योजनाएं परमानेंट हैं, केवल चुनाव के लिए नहीं. इतना ही नहीं, सीएम गहलोत का दावा है कि कांग्रेस केंद्र सरकार को मजबूर करेगी कि राजस्थान सहित पूरे देश में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाए.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति से नई संसद का उद्घाटन न कराने पर रार जारी, BJP के दावे को CM गहलोत ने बताया कुतर्क, कहा- कैसी तुलना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget