एक्सप्लोरर

'किए गए वादों से बचने के लिए...', राजस्थान में कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर बोले अशोक गहलोत

Rajasthan Politics: राजस्थान में 'दादी' विवाद के बीच कांग्रेस के विधायकों को निलंबित कर दिया गया. निलंबित विधायकों के समर्थन में कांग्रेस के अन्य विधायक भी सदन के बाहर धरना दे रहे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस के छह विधायकों का निलंबन जारी है. इस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने जनता से जो वादे किए थे वे निभाए या नहीं, ये बताने से बचने के लिए ये सब किया जा रहा है. जनता भी चाहती है कि इस मसले को सुलझाया जाए. जनता जानती है कि कौन गलती कर रहा है. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा, "राजस्थान की जनता सब देख रही है कि कौन कहां गलती कर रहा है. सरकार की जिम्मेदारी होती है कि विपक्ष को साथ लेकर हाउस चलाए. सदन में अच्छी बहस हो. जनता को लगे कि हमारी भावना को उठाया जा रहा है. सरकार का भी मान-सम्मान बढ़ता है. सब मिलकर मांगों को उठा रहे हैं और बहस करते हैं. यहां तो किसान दुखी है, बेरोजगार नौकरी का इंताजर कर रहा है, महंगाई भयंकर है. पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य की समस्या है.''

विपक्ष को किया जा रहा बदनाम - अशोक गहलोत

उन्होंने कहा, ''जनता चाहती है कि उसकी मांगों पर बहस हो, एक कायदा होता है. ये चाहते ही नहीं है कि बहस हो, ऐसी स्थिति होती है कि बहस में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं. विपक्ष को जान-बूझकर बदनाम करने के लिए इस तरह का रवैया अपना रहे हैं, विपक्ष चाहता है कि हाउस चले, बहस में भाग लें. जनता को बताएं कि एक साल में क्या उपलब्धि रही है. क्या वादे निभाए, क्या नहीं निभाए. इससे बचने के लिए ये सब हो रहा है.''

विधायकों का सदन का बाहर धरना-प्रदर्शन जारी

राजस्थान में निलंबित विधायकों के समर्थन में विपक्ष के विधायक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. गोविंद डोटासरा की अगुवाई में धरना हो रहा है. ऐसे में विपक्ष के बिना ही आज सदन की कार्यवाही चल रही है. दरअसल, निलंबित विधायक सदन में घुसना चाहते थे उन्हें रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया था. इस दौरान धक्का-मुक्की की भी जानकारी आ रही है. जिसके बाद सभी विधायक धरने पर बैठ गए हैं.

ये भी पढ़ें- जयपुर में मानवता शर्मसार, 7 साल की बच्ची की हत्या, रेप की आशंका, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget