एक्सप्लोरर

शपथ पत्र पर राहुल गांधी का इनकार, अशोक गहलोत ने कर दी नॉर्थ कोरिया से तुलना, जानें क्या है पूरा मामला

Ashok Gehlot on Rahul Gandhi: बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन पर राहुल गांधी के शपथ पत्र विवाद ने राजनीति गरमा दी. अशोक गहलोत ने इसे ‘वोट चोरी’ का खुलासा बताते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर शुरू हुए विवाद ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग द्वारा शपथ पत्र मांगने के निर्देश पर साफ इंकार कर दिया है. 

उनका कहना है कि वे पहले ही संसद सदस्य के रूप में संविधान की रक्षा की शपथ ले चुके हैं. इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल उठाए हैं. वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले पर राहुल गांधी के समर्थन में 10 अगस्त को एक्स पर पोस्ट किया है.

ECI के द्वारा शपथ पत्र की मांग, इज्जत बचाने का प्रयास- अशोक गहलोत 

अशोक गहलोत ने इस मामले में चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि राहुल गांधी ने जनता के सामने ‘वोट चोरी’ के सबूत पेश किए हैं और देश को उन पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि शपथ पत्र की मांग “बेहूदा” और “अपनी इज्जत बचाने का प्रयास” लगती है. गहलोत ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के बयान का हवाला दिया कि पहले आयोग स्वतः संज्ञान लेकर जांच करता था, ताकि जनता का भरोसा बना रहे.

ऐतिहासिक संदर्भ और विपक्षी नेताओं के आरोप

गहलोत ने सवाल उठाया कि अतीत में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी जैसे विपक्षी नेताओं ने भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे, लेकिन तब उनसे कोई शपथ पत्र नहीं मांगा गया. उन्होंने तंज किया कि यदि यह खुलासा किसी खोजी पत्रकार या मीडिया संस्थान ने किया होता तो क्या आयोग उनसे भी शपथ पत्र मांगता या निष्पक्ष जांच करता? यह सवाल सीधे तौर पर आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर उठाया गया है.

नॉर्थ कोरिया, चीन और रूस से की तुलना

अशोक गहलोत ने तुलना करते हुए कहा कि नॉर्थ कोरिया, चीन और रूस जैसे देशों में एक ही पार्टी का शासन है और वहां के चुनाव आयोग केवल औपचारिकता निभाते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि भारत में भी अगर इसी तरह की कार्यप्रणाली अपनाई गई, तो लोकतंत्र की साख को गहरा नुकसान होगा.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget