एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा के दौरान अलवर में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार से टकराया ट्रक, 2 की मौत 30 घायल

Alwar Kanwar Yatra: राजस्थान के अजमेर में कांवड़ यात्रा के दौरान अलवर के बिछगांव में एक ट्रक हाई टेंशन तार से टकरा गया. इस हादसे में करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई और लगभग 30 घायल हो गए.

कांवड़ यात्रा के दौरान राजस्थान के अजमेर में बड़ा हादसा हो गया. बुधवार (23 जुलाई) को अलवर के बिछगांव में कांवड़ियों से भरा एक ट्रक हाई टेंशन तार से टकरा गया. करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि करीब 30 से घायल हैं. 

अलवर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे लक्षमणगढ़ के ग्राम बिछगांव में हुआ, जब कांवड़ यात्रा चल रही थी. घायलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है. 

ट्रक के आसपास खड़े लोग अचानक गिरे
इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते हुए जा रहे हैं. तभी अचानक ट्रक के आसपास चल रहे लोग गिर जाते हैं.  

सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो गई. यात्रा गांव के मंदिर की ओर जा रही थी जब हादसा हुआ.

मुआवजे की मांग
मृतकों की भी पहचान हो गई है. इनमें 22 वर्षीय गोपाल और 40 वर्षीय सुरेश प्रजापत शामिल हैं. हादसे के बाद आक्रोशित गांववालों ने लक्षमणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन किया और मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की. 

घंटों चली चर्चा के बाद अधिकारियों मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया. आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये और राजस्थान विद्युत विभाग की ओर से पांच लाख रुपये दिए जा रहे हैं. 

बिजली विभाग के दो कर्मी सस्पेंड
हादसे के बाद एक्शन लेते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर दिनेश और तकनीकी सहायक सोनू को सस्पेंड कर दिया गया है. 

अंडरग्राउंड किए जाएंगे हाई टेंशन तार
अलवर विधायक और वन मंत्री संजय शर्मा भी सीएचसी में घायलों से मिलने पहुंचे. उन्होंने आश्वासन दिया है कि हाई टेंशन तार अंडरग्राउंड की जाएगी ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget