एक्सप्लोरर

उर्स से पहले अजमेर दरगाह इलाके में चला बुलडोजर, हटाए जा रहे अतिक्रमण, कार्रवाई से हड़कंप

Ajmer Dargah Area: अजमेर में उर्स से पहले नगर निगम ने दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन लिया. अंदरकोट, दिल्ली गेट सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं.

Ajmer Bulldozer Action: राजस्थान के अजमेर में उर्स से पहले नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. अजमेर के दरगाह क्षेत्र में नगर निगम ने बुलडोजर एक्शन लिया है. यहां अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जम कर कार्रवाई की जा रही है. दरगाह क्षेत्र में नगर निगम के एक्शन से हड़कंप मचा हुआ है. 

अंदरकोट, अढ़ाई दिन के झोपड़ा, दिल्ली गेट सहित अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है. यहां दरगाह थाना की फोर्स औऱ बड़ी संख्या में और भी जवान तैनात किए गए हैं. गौरतलब है कि ख्वाजा गरीब नवाज का 813वां उर्स है. इससे पहले दरगाह इलाके में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. नगर निगम की टीम ने दरगाह थाना पुलिस की मदद से ये कार्रवाई की है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. 

दुकानदारों और पुलिस में झड़प
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पब्लिक स्थानों पर अतिक्रमण से आम जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, इस कार्रवाई का विरोध कई दुकानदारों ने किया है. विरोध बढ़ा तो पुलिस और दुकानदारों के बीच बहस और झड़प शुरू हो गई. 

माहौल पर काबू पाने के लिए पुलिस फोर्स को एक्शन लेना पड़ा. वहीं, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उर्स से पहले इलाके को व्यवस्थित बनाने के लिए ही यह कार्रवाई की गई है. अतिक्रमण हटेगा तो ट्रैफिक और पैदल चलने वाले लोगों, दोनों को ही फायदा होगा. 

पहले भी जारी हुआ था नोटिस
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी नगर निगम ने इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन तब लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. ऐसे में नगर निगम को सख्त कदम उठाना पड़ा. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: कोटपूतली: 65 घंटे से भूखी-प्यासी बोरवेल में फंसी है 3 साल की चेतना, कहां तक पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget