एक्सप्लोरर

Bharatpur: भरतपुर में 11वें दिन आरक्षण आंदोलन की निकल सकती है राह, OBC आयोग से बातचीत के बाद होगा फैसला

Rajasthan News: भरतपुर में माली, सैनी, कुशवाहा, और मौर्य समाज के आगरा- जयपुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम का ग्यारहवां दिन है. 12 फीसद आरक्षण की मांग के लिए मुख्यमंत्री वार्ता भी हो चुकी है.

Bharatpur News: भरतपुर की नदबई तहसील में माली, सैनी, कुशवाहा और मौर्य समाज का आरक्षण आंदोलन की राह आज निकल सकती है. 12 फीसद आरक्षण की मांग के लिए चारों समाज का आंदोलन 21 अप्रैल से जारी है. जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर 11वें दिन भी चक्काजाम है. आरक्षण संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल ओबीसी आयोग से मुलाकात करने जयपुर जायेगा. वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर आएगा. बैठक में चर्चा कर आंदोलन खत्म या जारी रखने पर फैसला होगा. आज रात 12 बजे तक भरतपुर की तीन तहसीलों में इंटरनेट सेवा बंद है.  

आरक्षण संघर्ष समिति का खत्म होगा आंदोलन?

संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने आरक्षण आंदोलन को देखते हुए भुसावर, वैर और नदबई तहसील में 1 मई रात 12 बजे तक 2G, 3G, 4G, 5G (ब्रॉडबैंड एवं लीज लाइन को छोड़कर) इंटरनेट बंद करने के निर्देश दिए हैं. आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी का कहना है कि माली, सैनी, कुशवाहा, और मौर्य समाज के नेशनल हाइवे पर चक्काजाम का ग्यारहवां दिन है. 12 फीसद आरक्षण की मांग के लिए मुख्यमंत्री और सरकार से वार्ता भी हो चुकी है.

ओबीसी आयोग से वार्ता के बाद होगा फैसला 

सरकार की तरफ से ओबीसी आयोग को पत्र लिखा गया है. आज 1 मई को आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों की ओबीसी आयोग से वार्ता भी होगी. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ओबीसी आयोग सैनी, माली, कुशवाहा और मौर्य समाज का सर्वे करने के लिए कमेटी गठित करे. समय सीमा में सर्वे कराया जाए और आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने मांग की कि विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार आरक्षण की घोषणा करे. मुराली लाल ने कहा कि जयपुर में जाकर वार्ता करेंगे. अगर सरकार से वार्ता पॉजिटिव रहती है और सरकार थोड़ा समय भी मांगेगी तो हम तैयार हैं. लेकिन आंदोलन स्थल पर होने वाली वार्ता में समाज का निर्णय अंतिम होगा. 

Rajasthan News: झालावाड़ कलेक्टर पर क्यों भड़क गईं वसुंधरा राजे? जानिए- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget