एक्सप्लोरर

Punjab News: अमृतसर में सिगरेट पीने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर कर हत्या, निहंगों पर लगा आरोप

Punjab Crime News: अमृतसर के पुलिस आयुक्त अरुणपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने तंबाकू चबाने का विरोध किया था.दोनों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया था. इस मारपीट में एक तीसरा युवक भी शामिल हो गया.

अमृतसर: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में बुधवार रात एक युवक का दो निहंगों से झगड़ा हो गया. इस झगड़े में एक निहंग सिख की दस्तार उतर गई. इससे गुस्साए दो निहंगों और एक सिख युवक ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से घायल युवक की मौत हो गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना हरमंदिर साहिब को जाते रास्ते कोट माहना सिंह रोड की है.युवक का शव पूरी रात घटनास्थल पर ही पड़ा रहा.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. यह घटना हरमंदिर साहिब को जाने वाले कोट माहना सिंह रोड की है. मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल का हरमनजीत 12 बजे एक युवती के साथ जा रहा था. उस समय वह सिगरेट पी रहा था.जब निहंग युवक उसके पास से गुजरे तो उन्होंने उसे सिगरेट पीने से मना किया. इस पर हरमनजीत ने हाथापाई शुरू कर दी.इस दौरान एक निहंग सिंह की दस्तार उतर गई. इसके बाद दो निहंग सिंह में से एक ने किरच से हरमनजीत पर हमला कर दिया. इससे हरमनजीत की मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है.

पुलिस आयुक्त का क्या कहना है

अमृतसर के पुलिस आयुक्त अरुणपाल सिंह ने बताया है कि दोनों आरोपियों ने तंबाकू चबाने का विरोध किया था.दोनों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया था. यह देखकर वहां खड़े एक तीसरे युवक ने भी हरमनजीत की पीटाई शुरू कर दी. तीनों आरोपियों ने धारदार हथियारों से हरमनजीत को बुरी तरह घायल कर दिया. इसके बाद वो तीनों मौके से फरार हो गए. 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घायल युवक पूरी रात वहीं पड़ा रहा. इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर मामला दर्ज कर जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह और चरणजीत सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि एक आरोपी अभी भी फरार है.

ये भी पढ़ें

Haryana News: हिसार में खुला लंपी स्किन डिजीज की जांच के लिए लैब, इस दिन से शुरू होगी जांच

Haryana Crime News: हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर जगबीर की हत्या के बाद बेटे ने की खुदकुशी, कर्मचारियों ने किया हड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget